उत्तराखंड : 'बेटी बचाव-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में कन्या पूजन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में कन्या पूजन किया जाएगा। आगामी 17 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन के लिए मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कार्यकर्त्ताओं को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं।


बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत भाजपा महिला मोर्चा की ओर से प्रदेशभर में कन्या पूजन किया जाएगा। आगामी 17 अक्टूबर को होने वाले इस आयोजन के लिए मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने कार्यकर्त्ताओं को तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए हैं। शुक्रवार को रितु खंडूरी की अध्यक्षता में हुई वर्चुअल बैठक में मुख्य वक्ता प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि कन्या पूजन के साथ ही भाजपा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को भी घर-घर तक पहुंचाएं।

रितु खंडूरी ने बताया कि 17 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिलों के 252 मंडलों में कन्या पूजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे कन्या पूजन के माध्यम से पूरे देश को यह संदेश देंगे कि सिर्फ नौ दिन ही नहीं, बल्कि देवी स्वरूप कन्या का 365 दिन सम्मान किया जाए। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री अनु कक्कड़ व मोहिनी पोखरिया ने किया। बैठक में सोशल मीडिया प्रभारी पूनम शर्मा ने कन्या पूजन के आयोजन के प्रचार को इंटरनेट मीडिया को माध्यम बनाने की अपील की है। इस दौरान महानगर अध्यक्ष कमली भट्ट ने भी सभी मंडलों में भव्य आयोजन को लेकर आश्वस्त किया।

Post a Comment

0 Comments