कोटद्वार : बाल दिवस पर अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हुए कार्यक्रम

किगडम आफ हेवन चाइल्ड केयर संस्था की ओर से शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेंद्र नैथन ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में जानकारी दी।


पौड़ी गढ़वाल : शहर कोटद्वार क्षेत्र में बाल दिवस के मौके पर अलग-अलग स्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। वाल आफ काइंडनेस संस्था ने ग्राम चतुरवाला में बोक्सा जनजाति के बच्चों को बाल दिवस की जानकारी दी। साथ ही उन्हें मिष्ठान वितरित किए।

वाल आफ काइंडनेस संस्था के संस्थापक मनोज नेगी के नेतृत्व में संस्था के सदस्य गढ़वाल-बिजनौर सीमा से सटे ग्राम चतुरवाला पहुंचे। संस्था की ओर से गांव में अपना पाठशाला का संचालन भी किया जा रहा है। टीम ने पाठशाला में अध्ययनरत बच्चों से पोस्टर बनवाए। साथ ही उन्हें प्रथम प्रधानमंत्री पं.जवाहर लाल नेहरू के बारे में जानकारी दी। बच्चों को चाकलेट, समोसे व अन्य मिठाइयां दी गई।

किगडम आफ हेवन चाइल्ड केयर संस्था की ओर से शिवपुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवेंद्र नैथन ने बच्चों को बाल दिवस के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर टाफी रेस में अजम, पिटू व कार्तिक, चम्मच रेस के बालक वर्ग में चाहत, मयंक व नैतिक, बालिका वर्ग में ग्लोरिया, ऐश्वर्य व चांदनी और बोरी रेस में निशांत, सूर्य व कार्तिक क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष नवीन मैसी, सचिव निधि मैसी, रेखा विलियम, पीयूष प्रसाद, शीतल, मीनाक्षी शर्मा, आर्यन मैसी आदि मौजूद रहे। बच्चों को दी अधिकारों की जानकारी

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से प्रताप सिंह नेगी सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को अधिकारों के बारे में बताया गया। सिविल जज भावना पांडे ने बच्चों को अपराधों से बचने के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रणवीर निर्मोही, पीएलवी संदीप बिष्ट, अतुल पांडे, विवेक अग्रवाल, मीनाक्षी चमोली, भव्य अग्रवाल, दुर्गा बुड़ाकोट आदि मौजूद रहे।

Source @jagran

Post a Comment

0 Comments