कोटद्वार : युवक पर जानलेवा हमला, जमीनी विवाद में चली खुंखरी, एक युवक दबोचा, दूसरा फरार

लैंसडाउन थाना क्षेत्र के फतेहपुर में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ है। फतेहपुर में मंगलवार शाम दो युवकों ने एक व्यापारी पर जानलेवा हमला किया।


लैंसडाउन थाना क्षेत्र के फतेहपुर में एक युवक पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला हुआ है। फतेहपुर में मंगलवार शाम दो युवकों ने एक व्यापारी पर जानलेवा हमला किया। ग्रामीणों ने एक हमलावर युवक को दबोच पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। दूसरा युवक फरार है। घटना मंगलवार शाम करीब सवा सात बजे की है।

दरअसल, ग्राम फतेहपुर निवासी आसिफ (34) की गांव में ही बेकरी है। शाम करीब सवा सात बजे दो युवक बेकरी के समीप ही आसिफ के आवास में पहुंचे और जमीन दिखाने के बहाने उसे घर से बाहर बुला लिया। जैसे ही आसिफ घर से बाहर आए, एक युवक ने उस पर तमंचे से फायर झोंक दिया। फायर मिस होते ही दूसरे युवक ने उसकी गर्दन पर खुखरी से वार कर दिया। इस बीच आसिफ का शोर सुन घर के अन्य सदस्य बाहर आ गए, जिसके बाद दोनों युवक मौके से भाग खड़े हुए।

स्वजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से एक युवक को दबोच लिया व उसे दुगड्डा पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया।  युवक कोटद्वार क्षेत्र के अंतर्गत पदमपुर का निवासी आशुतोष बताया जा रहा है। आसिफ ने बताया कि हमलावर युवक दोपहर में गांव के ही एक व्यक्ति के साथ देखे गए थे। बताया कि उक्त व्यक्ति से उनका भूमि संबंधी विवाद चल रहा है। दुगड्डा चौकी प्रभारी दीपक पंवार ने बताया कि दबोचे गए युवक को लैंसडौन कोतवाली से पहुंची पुलिस टीम के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस संबंधित पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Post a Comment

0 Comments