कोटद्वार : कोटद्वार की बेटी रोहिणी अग्रवाल बनी भाभा परमाणु केंद्र में वैज्ञानिक अधिकारी

कोटद्वार की बेटी रोहिणी अग्रवाल भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर नियुक्त हुई है।


कोटद्वार की बेटी रोहिणी अग्रवाल भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र मुंबई में वैज्ञानिक अधिकारी के पद पर नियुक्त हुई है। रोहिणी के वैज्ञानिक अधिकारी पद पर नियुक्त होने से क्षेत्रभर में खुशी की लहर है। रोहिणी ने 1 नवंबर को पदभार ग्रहण किया। रोहिणी ने 11 माह तक तमिलनाडु के कलपक्कम स्थित इंदिरा गांधी परमाणु संयंत्र संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त किया और द्वितीय स्थान प्राप्त कर इस मुकाम पर पहुंची। इससे पूर्व वह आईआईटी मुंबई में रसायन विज्ञान में शोधरत थी। 

कोटद्वार के जौनपुर मोहल्ले निवासी रोहिणी अग्रवाल के पिता डॉ विजय कुमार अग्रवाल वर्तमान में राजकीय महाविद्यालय कोटद्वार भाभर के प्राचार्य पद पर सेवारत हैं। रोहिणी की माताजी शशि अग्रवाल ग्रहणी हैं। तीन भाई-बहनों में रोहिणी बीच की है। रोहिणी ने हाईस्कूल की शिक्षा टीसीजी पब्लिक स्कूल कोटद्वार से और इंटरमीडिएट की शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल कोटद्वार से की है। 

बीएससी ऑनर्स रसायन विज्ञान दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध कॉलेज मिरांडा हाउस से किया और इस दौरान वह टॉपर रहीं। इस दौरान उन्होंने छात्रवृत्ति एवं कई पुरस्कार भी प्राप्त किए। रोहिणी ने एमएससी रसायन विज्ञान में आईआईटी दिल्ली से टॉप किया। उत्तराखंड सैट एवं यूजीसी नई दिल्ली की नेट जेआरएफ परीक्षा उच्च अंकों के साथ उत्तीर्ण की और प्रधानमंत्री नेशनल रिसर्च फैलोशिप प्राप्त करने में सफल हुई।

Post a Comment

0 Comments