कोटद्वार की सर्वोदय सेविका शशि प्रभा रावत का चयन 2021 के वीरांगना सावित्रीबाई फुले नेशनल फेलोशिप अवार्ड के लिए किया गया है। सम्मान के लिए चयनित होने पर गढ़वाल सर्वोदय मंडल ने हर्ष जताया है।
कोटद्वार की सर्वोदय सेविका शशि प्रभा रावत का चयन 2021 के वीरांगना सावित्रीबाई फुले नेशनल फेलोशिप अवार्ड के लिए किया गया है। हमको 11 दिसंबर को दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा। सम्मान के लिए चयनित होने पर गढ़वाल सर्वोदय मंडल ने हर्ष जताया है।
भाबर के हल्दूखाता में आयोजित गढ़वाल सर्वोदय मंडल की बैठक में सचिव सुरेंद्र लाल आर्य ने सदस्यों को सर्वोदयी सेविका शशि प्रभा रावत को वीरांगना सावित्रीबाई फूले नेशनल फेलोशिप अवार्ड 2021 के लिए चयनित होने की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान आगामी 11 दिसंबर को बुराड़ी रिंग रोड दिल्ली स्थित भारतीय दलित साहित्य अकादमी में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ एसपी सुमनाक्षर के हाथों दिया जाएगा। साहित्यकार चक्रधर शर्मा कमलेश ने कहा कि शशि प्रभा रावत ने वंचित, शोषित, उपेक्षित समाज में समता, सम्मान और स्वाभिमान का प्रकाश फैलाया। उन्होंने बोक्सा समाज के उत्थान के लिए हर संभव प्रयास किए हैं।
0 Comments