कोटद्वार : शहीदों के गांवों की माटी लेने रथ रवाना

सोमवार को पर्यटन नगरी लैंसडौन में माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। गढ़वाल राइफल्स के मिलेट्री बैंड के मनमोहक देशभक्ति गीतों की धुन पर हर कोई थिरक रहा था।  



लैंसडौन :
आज सोमवार को पर्यटन नगरी लैंसडौन में माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आया। गढ़वाल राइफल्स के मिलेट्री बैंड के मनमोहक देशभक्ति गीतों की धुन पर हर कोई थिरक रहा था। मौका था शहीदों के गांवों से मिट्टी लेने को निकले शहीद सम्मान रथ यात्रा की पर्यटन नगरी से रवानगी का।

आज सोमवार को गांधी चौक में गढ़वाल राइफल्स के ब्रिगेडियर हरमीत सेठी व जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल ओमप्रकाश फरस्वाण (सेनि) ने शहीद सम्मान रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान कर्नल ओमप्रकाश ने बताया रथ यात्रा जयहरीखाल, द्वारीखाल व रिखणीखाल प्रखंडों के विभिन्न गांवों का भ्रमण कर सभी शहीदों के गांवों से पवित्र माटी को ताम्र कलश में एकत्र कर लौटेगी। बताया कि छह दिसंबर को ताम्र कलश में एकत्र मिट्टी को देहरादून में बनने वाले सैन्यधाम के निर्माण के उपयोग में लाई जाएगी।

बताया कि इस दौरान विभिन्न प्रखंडों में शहीदों के परिजनों को ताम्र पत्र भेंट कर उन्हें शाल उड़ाकर सम्मानित किया जाएगा। रथ यात्रा रवाना करने से पूर्व गढ़वाल राइफल्स के मिलेट्री बैंड ने मनोरम धुनों से देशभक्ति की भावना का संचार लोगों में किया। इस दौरान बद्री विशाल लाल की जय व देश पर मर-मिटने वाले जवान अमर रहें के नारों से पर्यटन नगरी गूंज उठी।

कोटद्वार से भी निकली रथ यात्रा

कोटद्वार : कोटद्वार से तहसीलदार विकास अवस्थी ने शहीद सम्मान रथ यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बताया कि यात्रा में लगा वाहन प्रखंड दुगड्डा के विभिन्न गांवों में पहुंचकर शहीदों की मिट्टी लेकर वापस लौटेगा, जिसे देहरादून भेजा जाएगा। इस मौके पर जीके बड़थ्वाल, बीएस रावत, श्रीकांत नौगाई, सुरवीर खेतवाल, गजेंद्र धस्माना, सुरेंद्र बिजल्वाण सहित अन्य मौजूद रहे।

Source : @jagran

Post a Comment

0 Comments