प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर सुल्तानपुर के कूरेभार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के 9 जिलों को जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस का लोकार्पण किया। जनता को समर्पित होते ही यूपी वासियों में इसे लेकर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार दोपहर सुल्तानपुर के कूरेभार पहुंचकर उत्तर प्रदेश के 9 जिलों को जोड़ने वाले पूर्वांचल एक्सप्रेस का लोकार्पण किया। जनता को समर्पित होते ही यूपी वासियों में इसे लेकर खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। कार्यक्रम के लिए पीएम मोदी एक्सप्रेसवे पर बनाई गई हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के मालवाहक विमान सी-130जे हरक्युलिस से पहुंचे थे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की, जिसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत की गई।
पीएम मोदी का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे का शिलान्यास तीन साल पहले किया गया था और आज सिर्फ 36 महीने में 341 किलोमीटर का एक्सप्रेसवे जनता को समर्पित होने जा रहा है। यह एक्सप्रेसवे पूर्वांचल के विकास को नई ऊंचाइयां देने वाला साबित होगा।
इसके लोकार्पण के साथ ही अपेक्षाकृत पिछड़े इलाके पूर्वांचल को विकास के पंख लग जाएंगे। एक्सप्रेस-वे के नजदीकी क्षेत्रों में उद्योगों के विकास के साथ शैक्षणिक व स्वास्थ्य संस्थान, वाणिज्यिक केंद्र खुलने से विकास के साथ रोजगार की नई राह भी खुलेगी।
#WATCH उत्तर प्रदेश: सुल्तानपुर के करवल खीरी में पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर AN 32 मालवाहक विमान लैंड हुआ।(सोर्स: डीडी) pic.twitter.com/yjwBLUBU2A— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 16, 2021
0 Comments