कोटद्वार में पुलिस ने 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से सनेह क्षेत्र में बेचने के लिए 20 पेटी अंग्रेजी शराब लाई जा रही थी।
कोटद्वार में पुलिस ने 20 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि चंडीगढ़ से सनेह क्षेत्र में बेचने के लिए 20 पेटी अंग्रेजी शराब लाई जा रही थी। शराब की कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। दोनों युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं अवैध शराब को ढोने में उपयोग की गई स्कूटी को भी सीज कर दिया गया है।
सनेह चौकी प्रभारी एसआई अजय कुमार भट्ट ने बताया कि सोमवार रात करीब 9:30 बजे संदिग्ध हालात में घूम रहे एक स्कूटी पर सवार दो युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। तलाशी में उनके पास से अंग्रेजी शराब की चार पेटी बरामद की गई। कड़ाई से पूछताछ करने में उन्होंने बताया कि सनेह क्षेत्र में और भी शराब रखी है। इसके बाद युवकों को लेकर सनेह क्षेत्र स्थित किराए के एक कमरे में से अवैध शराब की 16 पेटियों को बरामद करते हुए दोनों को गिरफ्तार किया गया।
युवकों की पहचान जितेंद्र सिंह निवासी खूनीबढ़, निंबूचौड़ कोटद्वार और शुभम जदली निवासी रतनपुर कुंभीचौड कोटद्वार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि यह शराब चंडीगढ़ से सनेह क्षेत्र में बेचने के लिए लाई जा रही थी। दोनों युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
0 Comments