उत्तराखंड : सीएम धामी ने दिए प्रदेश में सैंपल जांच बढ़ाने और घर-घर जाकर कोविड टीके लगाने के निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए अधिकारियों को सैंपल जांच बढ़ाने और घर-घर जाकर कोविड टीके लगाने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन की रोकथाम के लिए अधिकारियों को सैंपल जांच बढ़ाने और घर-घर जाकर कोविड टीके लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने दूसरे देशों से आने वाले यात्रियों के लिए केंद्र की गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जाएगा। इसके अलावा संक्रमण के लक्षण पर अनिवार्य रूप से आरटीपीसीआर जांच करें। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड वैक्सीन की पहली डोज शत प्रतिशत लगाई जा चुकी है।

दूसरी डोज लगाने के लिए और तेजी से काम किया जाए। ‘हर घर दस्तक’ अभियान को पूरी क्षमता के साथ चलाया जाए। सीएम ने निर्देश दिए कि जिन लोगों को कोरोना के लक्षण हैं, उन सभी का आरटीपीसीआर टेस्ट अनिवार्य रूप से करवाया जाए। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाया जाए। इसके लिए अधिक भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए।

मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को लक्ष्य के अनुसार सैंपल जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी तरह की लापरवाही न हो। पुलिसकर्मियों, स्वास्थ्य कर्मियों व कोरोना योद्धाओं का आरटीपीसीआर जांच की जाए। राज्य की सीमाओं पर रेंडम टेस्ट की जाए। आरटीपीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आने पर उन्हें जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा जाए।

माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाकर करें निगरानी

मुख्यमंत्री ने कांटेक्ट ट्रेसिंग के माध्यम संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की आरटीपीसीआर जांच की जाए। कोविड की पहली और दूसरी लहर के दौरान विकसित किए गए आईसीयू, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व अन्य व्यवस्थाओं की जांच कर सुचारु करें। एक सप्ताह बाद फिर से मुख्यमंत्री स्तर पर कोविड की समीक्षा की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments