उत्तराखंड : धामी सरकार ने राशन विक्रेताओं की पूरी करी मांग, विक्रेताओं के लाभांश में की बढ़ोतरी

धामी सरकार ने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को बड़ी राहत दी है। राज्य खाद्यान्न योजना में आवंटित खाद्यान्न के वितरण पर विक्रेताओं का लाभांश 18 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 50 रुपये किया गया है। 


धामी सरकार ने सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं को बड़ी राहत दी है। राज्य खाद्यान्न योजना में आवंटित खाद्यान्न के वितरण पर विक्रेताओं का लाभांश 18 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 50 रुपये किया गया है। कैबिनेट मंत्री व शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने बताया कि खाद्य विभाग इस प्रस्ताव को मंत्रिमंडल ने स्वीकृति दी। इससे राज्य के 9225 सस्ता गल्ला विक्रेताओं को लाभ मिलेगा। सस्ता गल्ला विक्रेता लंबे समय से यह मांग कर रहे थे। सरकार ने उनकी मांग पूरी कर दी।

नौ मिनट में तय होगा खरसाली से यमुनोत्री धाम का सफर

उत्तराखंड में चारधाम में से एक यमुनोत्री का सफर आने वाले दिनों में न सिर्फ सुगम होगा, बल्कि उम्रदराज लोग भी वहां आसानी से पहुंच सकेंगे। इसके लिए प्रदेश सरकार खरसाली से यमुनोत्री तक रोपवे निर्माण की कवायद तेज करने जा रही है। साढ़े तीन किलोमीटर लंबे इस रोपवे के बनने पर श्रद्धालु सिर्फ नौ मिनट में धाम तक पहुंच सकेंगे। अभी खरसाली से यमुनोत्री की दूरी पैदल तय करने में लगभग तीन घंटे का वक्त लगता है। 183 करोड़ की लागत वाली इस रोपवे परियोजना के लिए पर्यटन विभाग जल्द ही एक फर्म के साथ एग्रीमेंट की कार्रवाई करने जा रहा है।

पर्यटन व तीर्थाटन के मद्देनजर आवागमन को सुगम बनाने पर राज्य सरकार का खास फोकस है। इस दिशा में पौने पांच वर्षों में कई रोपवे परियोजनाओं को लेकर कदम बढ़ाए गए। इनमें देहरादून-मसूरी, कद्दूखाल-सुरकंडा देवी, तुलसीगाड- पूर्णागिरि, गौरीकुंड-केदारनाथ, घांघरिया- हेमकुंड साहिब जैसी परियोजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इनके साथ ही लंबित रोपवे परियोजनाओं के कार्य में तेजी लाने के निर्देश अधिकारियों को दिए हैं। इसी कड़ी में यमुनोत्री रोपवे को लेकर कसरत तेज की गई है।

सचिव पर्यटन दिलीप जावलकर के अनुसार जून 2013 में आई आपदा और पिछले साल कोरोना संकट से निबटने के बाद इस बार कम समय में ही चारधाम यात्रा ठीक चली है तो इससे निवेशकों का विश्वास बढ़ा है। एक फर्म ने यमुनोत्री रोपवे के निर्माण में रुचि ली है और अब उससे एग्रीमेंट की कार्रवाई चल रही है।

Post a Comment

0 Comments