उत्तराखंड : पूर्व सैनिक ने पत्नी को मारने के बाद खुद को भी मारी गोली, मचा हड़कंप

देहरादून जिले के थाना रानीपोखरी क्षेत्र के इठरना मार्ग पर एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 


देहरादून जिले के थाना रानीपोखरी क्षेत्र के इठरना मार्ग पर एक पूर्व सैनिक ने अपनी पत्नी को लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। इसके बाद उन्होंने खुद को भी गोली मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।  घटना की सूचना लगते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस घटना के कारणों जांच में जुटी है।

रानीपोखरी पुलिस के मुताबिक मृतकों की पहचान ब्रजी कृषाली (58 वर्ष) और कुसुम कृषाली (55 वर्ष) रखवाल गांव रानीपोखरी निवासी के रूप में हुई है। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। अभी फिलहाल पति-पत्नी के बीच किसी तरह के विवाद की बात सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Post a Comment

0 Comments