Corona New Variant : नए वेरिएंट को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सीएम धामी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव को जारी गाइलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए। 


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कोरोना के नए वैरिएंट को देखते हुए प्रदेशवासियों से अपील की है कि कोरोना वायरस से बचाव को जारी गाइलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाए। उन्होंने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में पूरा जन सहयोग मिला है। राज्य सरकार ने कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी तैयारियां की गई है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जिन लोगों का अभी दूसरा टीका नहीं लगा है, समय होते ही टीकाकरण करा लें। मास्क का उपयोग जरूर करें और एक दूसरे से उचित दूरी बनाए रखें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्य सचिव, डीजीपी और स्वास्थ्य सचिव को निर्देए दिए हैं। उन्होंने कहा है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर कोविड के उचित व्यवहार का अनुपालन सुनिश्चित करवाएं और कोविड के नए वैरियंट के मद्देनजर अस्पतालों में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करवाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम परीक्षण और दिशा-निर्देशों का पालन करने पर केंद्रित और सतर्क हैं। हम आवश्यक उपाय करके संक्रमण को रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments