देहरादून के थाना सेलाकुई अंतर्गत शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास दो बाइक की आमने- सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर घायल हो गए। उपचार के दौरान दो युवक की मौत हो गई।
देहरादून के थाना सेलाकुई अंतर्गत शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास दो बाइक की आमने- सामने की टक्कर में चार युवक गंभीर घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने आपातकालीन सेवा 108 के माध्यम से दून अस्पताल भिजवाया। जहां उपचार के दौरान दो युवक की मौत हो गई। दो घायल युवक की हालत में उपचार के बाद सुधार बताया जा रहा है। युवक किसी प्राइवेट स्कूल के बीए के छात्र बताए जा रहे हैं।
रविवार की देर रात एक बाइक पर सवार रोहित पुत्र भगवान सिंह व वीर सिंह पुत्र रामकिशन निवासी ग्राम शेरपुर सहसपुर सेलाकुई की ओर से अपने घर जा रहे थे। हिमगिरि यूनिवर्सिटी के सामने शीशमबाड़ा कूड़ा निस्तारण प्लांट के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर सवार रोहित, वीर सिंह व दूसरी बाइक पर सवार आकाश पुत्र चंडी प्रसाद निवासी भूड़पुर नयागांव थाना पटेलनगर व अरुण पुत्र गजेंद्र निवासी सिंहनीवाला गंभीर घायल हो गए।
दोनों बाइक नाले में जा गिरी थी। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने घायल रोहित व वीर सिंह को तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से दून अस्पताल देहरादून भिजवाया। घायल आकाश व अरुण को पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से अस्पताल पहुंच गए थे। दून अस्पताल में उपचार के दौरान घायल रोहित और वीर सिंह की मौत हो गई। दोनों घायल युवकों की हालत में उपचार के बाद सुधार बताया जा रहा है, युवक किसी प्राइवेट स्कूल में बीए में पढ़ते हैं।
0 Comments