गृहमंत्री अमित शाह ने डा. अनिल प्रकाश जोशी के किए जा रहे प्रयासों की सराहना की है। उन्होंने पत्र भेजकर डा. जोशी को पद्मभूषण सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
पर्यावरण संरक्षण के लिए हिमालय के चिंतक डा. अनिल प्रकाश जोशी के किए जा रहे प्रयासों की गृहमंत्री अमित शाह ने सराहना की है। उन्होंने पत्र भेजकर डा. जोशी को पद्मभूषण सम्मान मिलने पर बधाई देते हुए उन्हें प्रेरणास्रोत बताया।
गृहमंत्री अमित शाह ने पद्मभूषण डा. अनिल प्रकाश जोशी को भेजे पत्र में कहा है कि यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि राष्ट्रपति द्वारा डा. जोशी को पद्मभूषण सम्मान प्रदान किया गया। सेवा, सृजन और संस्कार सनातन संस्कृति के मूल तत्व हैं। प्रकृति, संस्कृति और समाज के लिए कुछ सोचना और एक लक्ष्य लेकर उस पर आगे बढ़ना अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के सर्वोच्च पद्म पुरस्कार उनको मिलते हैं, जो निष्काम कर्मयोगी हैं और जिनके श्रम, साहस और साधना से पूरा समाज व देश लाभान्वित और गौरवान्वित होता है।
उन्होंने कहा है कि डा. जोशी के त्याग, तप, अथक परिश्रम, लोकसेवा और संकल्प को पद्म पुरस्कार से सुशोभित किए जाने से उन्हें अत्यंत प्रसन्नता हुई है। इस पर डा. अनिल जोशी ने कहा कि गृहमंत्री की सराहना उनके लिए बेहद सम्मान की बात है। पद्म पुरस्कार के साथ ही केंद्र सरकार की ओर से सराहना मिलना उनके लिए ही नहीं बल्कि इस प्रकार के कार्य कर रहे तमाम व्यक्तियों के लिए प्रेरणा और प्रोत्साहन देने वाला है।
0 Comments