पौड़ी गढ़वाल जिले के दुग्गडा ब्लाक के भैड़गांव गांव में एक बुजुर्ग महिला का क्षत-विक्षत शव गांव से कुछ ही दूर मिला है।
पौड़ी गढ़वाल जिले के दुग्गडा ब्लाक के भैड़गांव गांव में एक बुजुर्ग महिला का क्षत-विक्षत शव गांव से कुछ ही दूर मिला है। महिला बुधवार शाम से लापता थी। माना जा रहा है कि महिला को गुलदार ने निवाला बना दिया।
जानकारी के मुताबिक भैड़गांव निवासी जयंती देवी (65 वर्ष) बीती शाम कोटद्वार से अपने घर वापस लौट गई थी। देर शाम तक जब घर नहीं पहुंची तो ग्रामीणों ने मिलकर उनकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। आज सुबह ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ मिलकर जयंती देवी की तलाश शुरू की तो ग्राम सरड़ा के समीप उनका क्षत-विक्षत शव शव बरामद हुआ।
बताया जा रहा है कि बुजुर्ग महिला को वाहन न मिलने से वो पैदल ही कोटद्वार जा रही थी। जब महिला का कोई पता नहीं चला तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काफी खोजबीन के बाद सड़क से दूर झाड़ियों के बीच बुजुर्ग महिला का शव बरामद किया।
0 Comments