पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन से एक दुखद खबर सामने आई है। जहाँ 21 गढ़वाल राइफल के सूबेदार आनंद सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए।
पौड़ी गढ़वाल के लैंसडाउन से एक दुखद खबर सामने आई है। जहाँ 21 गढ़वाल राइफल के सूबेदार आनंद सिंह ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए। उनकी अकस्मात मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बता दें कि सूबेदार आनंद सिंह वर्तमान में 21 गढ़वाल राइफल में लैंसडाउन मेें सेवारत थे। अचानक शारीरिक व्यायाम के दौरान वो गिर गए। मौके पर मौजूद साथियों ने आनन-फानन में सूबेदार आनंद सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन अस्पताल पहुचने से पहले ही उनका निधन हो चुका था। उन्हे पैतृक घाट लगासूं सोनला के मध्य में सैनिक सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नायब सूबेदार आनंद सिंह 10 हफ्ते के प्री-ड्रिल कैडर के लिए लैंसडाउन में तैनात थे। बताते चलें कि सूबेदार आंनद सिंह मूल रूप से ग्राम मौली पो.ओ- कांचुआ, तहसील कर्णप्रयाग जनपद चमोली के निवासी थे। अचानक शारीरिक व्यायाम करते हुए उन्हें हृदयाघात पड़ा और उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे नाते रिश्तेदार और पड़ोसी उनके परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। नायब सूबेदार आनंद सिंह को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
0 Comments