कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार भोपाल के बैरागढ़ में आज पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अमर शहीद के परिवार को हम एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भेंट करेंगे।
कुन्नूर हेलीकॉप्टर हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह का अंतिम संस्कार भोपाल के बैरागढ़ में आज पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अमर शहीद के परिवार को हम एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भेंट करेंगे। गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे उनकी पार्थिव देह भोपाल पहुंच गई। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं भारत माता के सच्चे सपूत शौर्य के प्रतीक वीर योद्धा वरुण सिंह जी के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करता हूं। वे अद्भुत और अद्वितीय योद्धा थे। उन्होंने पहले भी मौत को मात दी थी। अब वे हमारे बीच नहीं हैं। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ किया जाएगा। वह परिवार पूरे देश का, पूरे प्रदेश का परिवार है। हर भारतवासी उस परिवार के साथ खड़ा है। हमारे वीर योद्धा को न केवल सम्मान के साथ विदा किया जाएगा, बल्कि उनकी स्मृति बनाए रखने के लिए परिवार से चर्चा कर संस्था का नाम और प्रतिमा लगाने पर विचार-विमर्श करेंगे। उनकी जो भी भावनाएं होंगी, उनका ध्यान रखते हुए हम कदम उठाएंगे। अमर शहीद को एक करोड़ रुपये की सम्मान निधि भी परिजनों को भेट करेंगे।
मुख्यमंत्री ने एयरपोर्ट पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट पर ही ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह को श्रद्धांजलि दी। जब उन्हें अंतिम यात्रा पर अपने घर ले जाया जा रहा था तो ट्रक के पीछे-पीछे शिवराज सिंह चौहान भी काफी देर तक पैदल ही चले। उनके साथ मंत्री विश्वास सारंग और हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा भी थे। इस अवसर पर कई सैन्य अफसर भी मौजूद थे।
ग्रुप कैप्टन वरुण सिंह जी के घर पहुँचा उनका पार्थिव शरीर, शहीद वरुण सिंह जी की बहन ने नम आँखो के साथ तिलक और पुष्पांजलि कर शहीद भाई का स्वागत किया . #VarunSingh pic.twitter.com/xyUcr6kp2m
— Rameshwar Sharma (@rameshwar4111) December 16, 2021
0 Comments