प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 4 दिसंबर को देहरादून पहुंच रहें हैं। प्रधानमंत्री मोदी की रैली को देखते हुए पुलिस ने देहरादून में कई रूट डायवर्ट किए हैं। इसके लिए विभिन्न रूटों पर बसों और विक्रमों का रास्ता बदला हुआ रहेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 4 दिसंबर को देहरादून पहुंच रहें हैं। प्रधानमंत्री मोदी की रैली को देखते हुए पुलिस ने देहरादून में कई रूट डायवर्ट किए हैं। इसके लिए विभिन्न रूटों पर बसों और विक्रमों का रास्ता बदला हुआ रहेगा। इसके साथ ही पुलिस ने प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वालों से अपील की है कि वह दो घंटे पहले घर से निकलें ताकि उन्हें कोई परेशानी न हो। इस दौरान परेड ग्राउंड के चारों ओर जीरो जोन रहेगा। यहां कोई भी वाहन नहीं चलेगा। पीएम मोदी की रैली के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तैयारियों पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री धामी दो बार परेड ग्राउंड जाकर खुद व्यवस्थाओं का जायजा ले चुके हैं।
जीरो जोन व्यवस्था
- परेड ग्राउंड के चारों ओर (कनक चौक, लैंसडौन चौक, कॉन्वेन्ट जीसस एंड मेरी चौक, रोजगार तिराहा, डूंगा हाउस तिराहा, पंप हाउस तिराहा) सभी प्रकार के वाहनों के लिये जीरो जोन रहेगा।
- परेड ग्राउंड के चारों ओर किसी भी प्रकार की रेहड़ी-ठेली आदि नहीं लगेगी।
- सर्वे चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जायेगा, बल्कि आराघर/बेनी बाजार की ओर भेजा जाएगा।
- बुद्धा चौक व दर्शनलाल चौक से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जायेगा बल्कि घंटाघर/तहसील चौक की ओर भेजा जाएगा।
- ओरिएंट चौक और पेसिफिक तिराहा से कोई भी वाहन परेड ग्राउंड की ओर नहीं जाएगा। इन वाहनों को घंटाघर/दिलाराम चौक की ओर भेजा जाएगा।
जनसभा में शामिल होने वाले वाहनों के लिए रूट/पार्किंग व्यवस्था
- ऋषिकेश, टिहरी, थानो, रायपुर से आने वाले वाहन सहस्रधारा चौक तक आ सकेंगे। यहां सवारी उतारने के बाद सहस्रधारा क्रासिंग से थाना रायपुर से पूर्व नानकसर गुरुद्वारे के पास स्थित ग्राउंड में वाहनों को पार्क किया जाएगा।
- हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहनों को रिस्पना पुल से धर्मपुर चौक से बन्नू स्कूल ग्राउंड/गुरुनानक इंटर कॉलेज ग्राउंड में पार्क करवाया जाएगा। पार्किंग भर जाने की स्थिति में बसों को रिंग रोड न्यू बीजेपी कार्यालय ग्राउंड में पार्क कराया जाएगा।
- चकराता, विकासनगर से आने वाले वाहन (बस) सवारियों को बिंदाल पुल पर उतारकर ‘द दून स्कूल’ के सामने खाली भूमि पर बसों को पार्क करवाया जाएगा। साथ ही छोटे वाहन (मैक्सी/पिकअप/यूटीलिटी) से आने वाले वाहनों को बिंदाल चौक से दाहिने मुड़ते हुए तिलक रोड स्थित नगर स्वास्थ्य केंद्र/पूर्व कार्यालय एचएनबी गढ़वाल यूनिवर्सिटी के निकट मैदान में पार्क करेंगे। यह पार्किंग भर जाने की स्थिति में बसों को महिंद्रा ग्राउंड, ओएनजीसी ग्राउंड कौलागढ़ चौक में पार्क किया जाएगा।
रुड़की एवं सहारनपुर से आईएसबीटी की ओर आने वाली बसों को सहारनपुर चौक पर रोका जाएगा। यह सभी बसें हिंदू नेशनल इंटर कॉलेज, लक्ष्मण चौक पर पार्क की जाएगी।
- मसूरी की ओर से आने वाले वाहन सवारियों को दिलाराम चौक पर उतारकर न्यू कैंट रोड स्थित सर्वे ऑफ इंडिया हाथीबड़कला के मैदान में पार्क करेंगे।
- सांसद/मंत्री/विधायक/वीआईपी के वाहनों की एंट्री सर्वे चौक से होगी एवं पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में की जाएगी।
- समस्त पास धारक (जिला प्रशासन की सूची अनुसार) वाहनों की पार्किंग रेंजर्स ग्राउंड में की जाएगी, जिसके लिए संबंधित पासधारकों के वाहन घंटाघर-दर्शनलाल चौक होकर सेंट थॉमस स्कूल के सामने गेट से लेफ्ट टर्न होकर पार्क करेंगे।
अन्य पार्किंग स्थल
मंगला देवी पार्किंग, पुराना बस अड्डा, श्रीनिवास वैडिंग प्वाइंट, लार्ड वेंकटेश्वर वैडिंग प्वाइंट
विक्रमों के लिए रूट/डायवर्जन व्यवस्था
- 02 नंबर रूट (रायपुर रूट) के विक्रम सहस्त्रधारा क्रासिंग से वापस कर दिए जाएंगे।
- 03 नंबर रूट (धर्मपुर रूट) के विक्रम धर्मपुर चौक से आराघर टी जंक्शन से वापस रिस्पना की ओर भेजे जाएंगे।
- 05/08 नंबर रूट (आईएसबीटी रूट) के समस्त विक्रम वाहन रेलवे गेट से वापस कर दिए जाएंगे।
- प्रेमनगर रूट के विक्रम प्रभात कट से वापस कर दिए जाएंगे।
- 01 नंबर रूट (राजपुर रोड) के सभी विक्रम बहल चौक से यू-टर्न लेकर वापस होंगे।
सिटी बसों के लिए रूट/डायवर्जन व्यवस्था
- आईएसबीटी से राजपुर जाने वाली सिटी बसें बल्लूपुर कैंट होते हुए दिलाराम चौक से राजपुर की ओर जा सकेंगी।
- प्रेमनगर से रायपुर जाने वाली सिटी बसें बल्लूपुर कैंट होते हुए दिलाराम-कैनाल रोड-आईटीपार्क-सहस्त्रधारा क्रासिंग से रायपुर की ओर जा सकेंगी।
- रायपुर रोड से प्रेमनगर जाने वाली सिटी बसें सहस्त्रधारा क्रॉसिंग-आईटी पार्क-कैनाल रोड-दिलारामन्यू कैंट रोड बल्लूपुर चौक से प्रेमनगर जा सकेंगी।
- डोईवाला से देहरादून आने वाली सिटी बसें रिस्पना पुल-आईएसबीटी-सहारनपुर चौक-प्रिंस चौक से वापस डोईवाला की ओर जा सकेंगी।
- रायपुर से गुल्लर घाटी जाने वाली सिटी बसें रायपुर-आईएसबीटीरिस्पना-गुल्लर घाटी की ओर जा सकेंगी।
मुख्य बैरियर/डायवर्जन प्वाइंट
कार्यक्रम स्थल में शामिल होने के लिए बाहर से आने वाले वाहनों को बैरियर से आगे प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
1) बहल चौक 2) धर्मपुर चौक 3) बिंदाल पुल तिराहा 4) सहारनपुर चौक 5) सहस्त्रधारा क्रासिंग
0 Comments