शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी आज सनातन धर्म स्वीकार करेंगे। डासना देवी मंदिर शिव शक्ति धाम गाजियाबाद में सनातन धर्म गृहण करेंगे।
शिया वक्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी आज सनातन धर्म स्वीकार करेंगे। डासना देवी मंदिर शिव शक्ति धाम गाजियाबाद में सनातन धर्म गृहण करेंगे। यति नरसिंहानंद गिरि महाराज के माध्यम से सनातन धर्म गृहण करेंगे। जानकारी मिली है कि सुबह 10:30 बजे धार्मिक रीति रिवाज से सनातन धर्म स्वीकार करेंगे।
वसीम रिजवी ने कुछ दिन पहले ही अपनी वसीयत जारी की थी। इसमें उन्होंने ऐलान किया था कि मरने के बाद उन्हें दफनाया न जाए, बल्कि हिंदू रीति रिवाज से अंतिम संस्कार किया जाए। उन्होंने कहा था कि यति नरसिम्हानंद उनकी चिता को अग्नि दें।
रिजवी ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि मेरी हत्या करने और गर्दन काटने की साजिश रची जा रही है। मेरा गुनाह सिर्फ इतना है कि मैंने कुरान की 26 आयतों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी। मुसलमान मुझे मारना चाहते हैं और ऐलान किया है कि मुझे किसी कब्रिस्तान में जगह नहीं देंगे। इसलिए मरने के बार मेरा अंतिम संस्कार कर दिया जाए।
0 Comments