उत्तराखंड : होमगार्ड मुख्यालय में सीएम धामी ने ली रैतिक परेड की सलामी, होमगार्डो के लिए की ये घोषणा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को देहरादून स्थित होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित रैतिक परेड में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने घोषणा करी कि कोरोना संक्रमण के दौरान ड्यूटी करने वाले होमगार्डों को छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को देहरादून स्थित होमगार्ड मुख्यालय में आयोजित रैतिक परेड में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रैतिक परेड की सलामी ली। मुख्यमंत्री धामी ने रैतिक परेड के दौरान घोषणा करी। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण के दौरान ड्यूटी करने वाले होमगार्डों को छह हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

होमगार्ड्स के विभिन्न कार्यों की सराहना 

परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होमगार्ड्स की परेड को देखकर उनके एनसीसी कैडेट्स के दिनों की याद ताजा हो गई। कहा कि मैं भी आप लोगों की तरह पूरी निष्ठा से परेड किया करता था। कहा कि एक सैनिक पुत्र होने के नाते मुझे फोर्स व वर्दी से बहुत लगाव है। इस दौरान उन्होंने होमगार्ड्स द्वारा किए गए विभिन्न कार्यों की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि होमगार्ड फोर्स का विस्तार किया जाएगा। ट्रेनिंग का विस्तार किया जाएगा। राज्य में होमगार्ड की संख्या बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। उन्होंने सभी होमगार्ड्स को आश्वस्त किया कि सरकार हमेशा उनके साथ रहेगी।

Post a Comment

0 Comments