मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को नई टिहरी के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां बहुउद्देश्यीय टाउन हाल और किंग्रेंग में निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज सोमवार को नई टिहरी के दौरे पर रहे। उन्होंने यहां बहुउद्देश्यीय टाउन हाल और किंग्रेंग में निर्मित मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। इसके साथ ही क्षेत्र की जनता को कई सौगत भी दीं। इस दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनता के सुझाव पर सरकार आगे बढ़ रही है। राजनीति में लोक नीति के तहत काम किया जा रहा है। कहा कि जीतनी घोषणाएं हुईं हैं, उनके शासनादेश जारी हो चुके हैं। कहा कि सभी गांव में जिम खोले जा रहे हैं।
दरअसल, पर्यटन सीजन में मसूरी में वाहनों को खड़ा करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं मिल पाती। ऐसे में पर्यटकों और स्थानीय निवासियों को न सिर्फ इधर-उधर भटकना पड़ता है, बल्कि उनके सड़क किनारे वाहन खड़ा करने पर अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। पार्किंग की व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पर्यटन विभाग ने लोक निर्माण विभाग को किंक्रेग क्षेत्र में दो मंजिला पार्किंग के निर्माण का जिम्मा सौंपा था। वर्ष 2015 में इस पार्किंग का निर्माण शुरू हो गया, जिसका काम अब पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मसूरी पहुंच जनता को इसकी सौगात दी। इससे न सिर्फ स्थानीय निवासियों, बल्कि पर्यटकों को भी काफी फायदा पहुंचेगा।
मसूरी में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को मसूरी में कई योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके अलावा 144.46 करोड़ की पुनर्गठन पेयजल योजना का शिलान्यास और 18.20 करोड़ की लागत से बने टाउनहाल और मल्टीलेवल पार्किंग का लोकार्पण किया। एमडीडीए के अधिशासी अभियंता अतुल कुमार गुप्ता ने बताया कि टाउनहाल में करीब हजार लोगों के बैठने की क्षमता है। साथ ही 150 गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था है।
यहां 10 कमरे भी बनाए गए हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल ने बताया कि 31 .95 करोड़ की लागत से किंग्रेग में बनी मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण भी पूरा हो गया है। इससे शहर में जाम की स्थिति से निजात मिलेगी।
0 Comments