उत्तराखंड : यहां के होटल में घुसा रोड रोलर, मचा हड़कंप

रामनगर में रानीखेत रोड पर एक रोड रोलर अनियंत्रित होकर एक होटल में जा घुसा। रोड रोलर के होटल में घुसने से लोगों में हड़कंप मच गया।


रामनगर में रानीखेत रोड पर एक रोड रोलर अनियंत्रित होकर एक होटल में जा घुसा। रोड रोलर के होटल में घुसने से लोगों में हड़कंप मच गया। होटल स्वामी और अन्य लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। गनीमत यह रही कि घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। हादसे में होटल में रखी बेंच और लोहे की झांप क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बीते मंगलवार दोपहर नेशनल हाईवे रानीखेत रोड पर सड़क से गुजर रहा एक रोड रोलर अचानक सिलोर शाकाहारी भोजनालय में घुस गया। अचानक रोलर के आते ही होटल स्वामी और बाहर चाय पी रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। यदि रोलर भोजनालय में नहीं घुसता तो सड़क पर गुजर रहे कई लोग इसकी चपेट में आ जाते। होटल स्वामी नंदन सिंह खाती ने बताया कि घटना में उसकी दुकान की बेंच, झांप और पाइप क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments