पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तल्ख तेवरों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया है।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के तल्ख तेवरों के बाद कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड के सभी वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली तलब किया है। कांग्रेस प्रदेश चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह आज शाम तक दिल्ली पहुंचेंगे।
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मुतबिक कल शुक्रवार को इस मसले पर हाईकमान के साथ बैठक होगी। राहुल गांधी के साथ भी बैठक हो सकती है। पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत ने बुधवार को इंटरनेट मीडिया में पोस्ट कर अपनी ही पार्टी को निशाने पर लेते हुए धमकी दे डाली कि इसी तरह का रुख रहा तो वह राजनीति से संन्यास भी ले सकते हैं। इसके बाद से ही कांग्रेस में हलचल मच गई।
हरीश रावत के समर्थन में उतरे सांसद और विधायक
पूर्व सीएम हरीश रावत ने अपने ट्वीट से सोशल मीडिया पर सनसनी फैला दी है। इसी के साथ अब कांग्रेस में घमासान मच गया है। बता दें कि कांग्रेस में एक बार फिर से अंदरूनी कलह सामने आई है जिससे दिल्ली तक हड़कंप मच गया है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि उत्तराखंड कांग्रेस के दिग्गज नेता दिल्ली तलब किए गए हैं। हरीश रावत के सपोर्ट में सुरेंद्र अग्रवाल तो हैं हीं साथ ही राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, जागेश्वर विधायक और पूर्व विस अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल और धारचूला विधायक हरीश धामी खुलकर पूर्व सीएम के पक्ष में उतर चुके हैं।
इनका कहना है कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं से लेकर आम लोग की पसंद भी हरीश रावत है। लिहाजा, केंद्रीय नेतृत्व को उन्हें चेहरा घोषित करना चाहिए। गोविंद सिंह कुंजवाल ने तो स्पष्ट कह दिया कि जहां हरीश रावत जाएंगे वहां हम सब जाएंगे। वहीं, विधायक धामी बोले कि अगर हरदा को सीएम नहीं बनाया तो अलग लाइन में खड़े होने वालों में वह सबसे आगे होंगे।
0 Comments