कोटद्वार निवासी 8 गढ़वाल राइफल्स के अनिल सिंह चौहान की मेंढर में संदिग्ध हालत में गोली लगने से मौत हो गई।
घटना के बारे में बताया जाता है कि वीरवार की सुबह कृष्णा घाटी में एलओसी पर 8 गढ़वाल राइफल्स के शिविर में गोली चलने की आवाज सुनाई दी। साथी जवानों ने मौके पर पहुंच कर पाया कि लहूलुहान अनिल जमीन पर पड़ा था। उसे तत्काल शिविर में स्थित चिकित्सा कक्ष में पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया और शव को परीक्षण के लिए मेंढर अस्पताल ले जाया गया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव सेना को सौंप दिया गया। पार्थिव देह को अब उनके पैतृक गांव ले जाया जाएगा।
दो माह पहले ही लौटे थे छुट्टी से
लांस नायक अनिल सिंह चौहान गत अक्टूबर में 1 माह की छुट्टी काटकर ड्यूटी पर जम्मू-कश्मीर लौटे थे। उसकी मई में शादी होनी थी। अनिल के पिता बृजमोहन सिंह चौहान सेवा निर्मित सैनिक है और माता कांति देवी ग्रहणी है। अनिल का बड़ा भाई सुनील सिंह चौहान 9वीं गढ़वाल में तैनात है। प्रधान कल्पेश्वरी देवी ने बताया कि अनिल की शादी मई में होनी तय हुई थी और परिजन उसके विवाह की तैयारियों में जुटे हुए थे। उसकी शहादत की सूचना मिलते ही पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।
0 Comments