नववर्ष के मौके पर श्री सिद्धबली मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाए। सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
नए साल के पावन पर्व पर कोटद्वार की सिद्धबली मंदिर में दर्शन के लिए आज सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सिद्धबाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में इंतजार भी करना पड़ा। हे ईश्वर, कोरोना की तीसरी लहर से सबकी रक्षा करना। 2022 सभी के लिए आनंद और मंगलमय हो, इसी कामना के साथ नववर्ष के मौके पर श्री सिद्धबली मंदिर में हजारों श्रद्धालुओं ने शीश नवाए। सुबह से ही श्रद्धालुओं के मंदिर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।
श्री सिद्धबली बाबा के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं को घंटों लाइन में इंतजार करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन कर अपने परिवार की खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं ने मन्नत भी मांगी। साथ ही भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य भी अर्जित किया। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद की नजीबाबाद व नगीना तहसील समेत अन्य क्षेत्रों के लोग भी बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे थे।
सड़कों में लगा रहा जाम
मंदिर में भारी भीड़ के कारण मंदिर की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही सनेह की ओर जाने वाले मार्ग पर जाम लगा रहा। दरअसल, नववर्ष के मौके पर मैदानी क्षेत्रों से बड़ी तादाद में पर्यटक लैंसडौन की ओर जा रहे थे। साथ ही कई ऐसे भी पर्यटक थे, जो नववर्ष को जश्न मनाकर लैंसडौन से वापस लौट रहे थे। सिद्धबली मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण जाम की स्थिति बनी रही।
0 Comments