बरेली में कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर में महिला मैराथन का आयोजन किया गया था। भीड़ अधिक होने के कारण कई लड़कियां धक्का-मुक्की के कारण गिर गईं, जिनको चोटें भी लगीं।
बरेली में कांग्रेस पार्टी की ओर से शहर में महिला मैराथन का आयोजन किया गया था। जिसमें महिलाओं के साथ हजारों छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। भीड़ अधिक होने के कारण कई लड़कियां धक्का-मुक्की के कारण गिर गईं, जिनको चोटें भी लगीं। हालांकि कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी की ओर से दिए गए नारे मैं लड़की हूं लड़ सकती हूं के अंतर्गत इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
पूर्व मेयर का बेतुका बयान
भगदड़ को लेकर पूर्व मेयर सुप्रिया एरन ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब वैष्णो देवी में भगदड़ मच सकती है तो यहां क्यों नहीं। इसके साथ ही उन्होंने इस भगदड़ के पीछे किसी की साजिश होने की भी बात कही। कहा कि जिस तरह से प्रदेश में हमारी पार्टी का जनाधार बढ़ रहा है उसको देखते हुए इस कार्यक्रम को असफल बनाने के लिए साजिश भी की जा सकती है।
#WATCH | Stampede occurred during Congress' 'Ladki hoon, Lad Sakti hoon' marathon in Bareilly, Uttar Pradesh today pic.twitter.com/nDtKd1lxf1
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 4, 2022
0 Comments