फिल्म शूटिंग के लिए देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे अभिनेता खिलाडी अक्षय कुमार ने आज गुरुवार को देहरादून के आइटीबीपी सीमाद्वार में जवानों के साथ वालीबाल खेला।
मनोरंजन : फिल्म शूटिंग के लिए देवभूमि उत्तराखंड पहुंचे अभिनेता खिलाडी अक्षय कुमार ने आज गुरुवार को देहरादून के आइटीबीपी सीमाद्वार में जवानों के साथ वालीबाल खेला। अक्षय कुमार की झलक पाते ही वहां मौजूद जवानों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान अक्षय कुमार ने जवानों के साथ ही केंद्रीय विद्यालय के छात्रों और स्टाफ से बातचीत भी की। आइटीबीपी के डीजी संजय अरोड़ा ने अक्षय कुमार को सम्मानित किया।
आपको बता दे, बालीवुड के अभिनेता खिलाडी अक्षय कुमार और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म की शूटिंग बीते दो सप्ताह से मसूरी और देहरादून में चल रही है। निर्माता वासु भगनानी और रंजीत तिवारी के निर्देशन में साउथ फिल्म रत्सासन की रीमेक मनोवैज्ञानिक अपराध पर आधारित है। शूटिंग के दौरान ज्यादा भीड़ न हो इसलिए आने वाले दिनों में शूटिंग होने वाले क्षेत्रों के नाम उजागर नहीं किया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग, मसूरी, देहरादून, धनोल्टी के विभिन्न क्षेत्रों में चलेगी।
बालीवुड को लुभाने लगी पहाड़ों की रानी
फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड की बात हो तो मसूरी का नाम सबसे पहले आता है। फिल्म निर्माताओं को भी मसूरी की हसीन वादियां लुभाने लगी हैं। बीते दो वर्षों की बात करें तो कई फिल्म, बेबसीरीज और टीवी सीरियल की शूटिंग यहां हो चुकी है। अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, जान अब्राहम सहित कई सितारे यहां आ चुके हैं।
18 को रिलीज होगी 'तु मेरा पहला प्यार' फिल्म
मुंबई लाजू प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी बालीवुड फिल्म 'तु मेरा पहला प्यार' 18 फरवरी को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। यह फिल्म उत्तराखंड, उत्तरप्रदेश, दिल्ली व मुंबई के सिनेमा घरों में एक साथ रिलीज की जा रही है।
उत्तरांचल प्रेस क्लब में बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रोडक्शन हाउस के निर्माता, निर्देशक व हीरो सिद्धार्थ जाजू ने बताया कि फिल्म की शूटिंग देहरादून, मसूरी, डाकपत्थर, हरिद्वार, ऋषिकेश के अलावा मुंबई, औरंगाबाद व अजंता-एलोरा की गुफाओं में की गई है। फिल्म प्रोड्यूसर अंजली ने बताया कि फिल्म में अभिनेत्री धारा पारेख के साथ अशोक पांडे, दिनेश मधुकर, जितेंद्र, सैय्यद आशिक अली, गोल्डी गुप्ता आदि कलाकार नजर आएंगे। इसके बाद जल्द ही 'लव इन दून' और 'जानह्वी दुश्मन ' की शूटिंग भी उत्तराखंड में शुरू होने जा रही है।
0 Comments