IPL 2022 नीलामी में उत्तराखंड के चार खिलाड़ी शामिल, जानिए इनका परिचय

उत्तराखंड के युवा क्रिकेट आइपीएल में खेलते नजर आएंगे। आईपीएल नीलामी की सूची में उत्तराखंड के चार खिलाड़ि‍यों का नाम शामिल है।


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 की नीलामी के लिए खिलाड़ियों की सूची तैयार हो चुकी है। कुल 590 क्रिकेटर्स नीलामी में शामिल होंगे, जिसमें देश-दुनिया से खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी 12 और 13 फरवरी, 2022 को बेंगलुरु में होगी। नीलामी के लिए पंजीकृत 590 खिलाड़ियों में से 228 कैप्ड खिलाड़ी हैं, जबकि 355 अनकैप्ड खिलाड़ी हैं और 7 एसोसिएट नेशंस के हैं।

आपको बता दे, इस वर्ष उत्तराखंड के युवा क्रिकेट आईपीएल में खेलते नजर आएंगे। IPL नीलामी की सूची में उत्तराखंड के चार खिलाड़ि‍यों का नाम शामिल है। इसमें आलराउंडर जय बिस्टा, दीक्षांशु नेगी और तेज गेंदबाज आकाश मधवाल क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड से खेलते हैं, जबकि बंगाल से खेलने वाले दून निवासी अभिमन्यु ईश्वरन का नाम भी शामिल किया है।

आगामी 12 और 13 फरवरी को आइपीएल के 15वें संस्करण के लिए मेगा आक्शन आयोजित होना है। नीलामी के लिए 590 खिलाड़ि‍यों की सूची जारी हो गई है। इसमें उत्तराखंड के भी चार खिलाड़ि‍यों के नाम शामिल हैं। आइपीएल नीलामी के लिए उत्तराखंड से 20 खिलाड़ि‍यों ने पंजीकरण कराया था, लेकिन स्क्रूटनी के बाद तीन ही खिलाड़ि‍यों को नीलामी सूची में जारी किया गया है। जबकि चौथे खिलाड़ी अभिमन्यु ईश्वरन ने क्रिकेट एसोसिएशन आफ बंगाल से अपना पंजीकरण कराया था।

खिलाड़ि‍यों का परिचय

जय बिस्टा: जय बिस्टा उत्तराखंड के लिए पारी की शुरुआत करते हैं। बीते दो सत्रों से जय उत्तराखंड के लिए बतौर गेस्ट प्लेयर खेल रहें हैं। जय आलराउंडर की भूमिका निभाते हैं, जय बिस्टा दाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के आफ ब्रेक गेंदबाज हैं।

दीक्षांशु नेगी: दीक्षांशु नेगी ने 27 सितंबर 2019 को विजय हजारे ट्राफी से उत्तराखंड के लिए डेब्यू किया था। दीक्षांशु दाएं हाथ के बल्लेबाज व मीडियम पेसर हैं। बीते वर्ष दीक्षांशु नेगी मुंबई इंडियंस के लिए बतौर नेट गेंदबाज चुने गए थे।

आकाश मधवाल: आकाश मधवाल ने 2019 में सैयद मुश्ताक अली ट्राफी से उत्तराखंड के लिए डेब्यू किया था। आकाश दाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं। बीते वर्ष आकाश आरसीबी के लिए बतौर नेट गेंदबाज चुने गए थे।

अभिमन्यु ईश्वरन: अभिमन्यु ईश्वरन घरेलू सत्र में क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से खेलते हैं। अभिमन्यु बीते वर्ष इंग्लैंड दौरे के लिए गई भारतीय टीम में अभिमन्यु का चयन हुआ था। अभिमन्यु दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं।

Post a Comment

0 Comments