उत्तराखंड पहुंचे ‘पुष्पा’ के स्टार एक्टर अल्लू अर्जुन, जानिए क्या है इसके पीछे की वजह?

सुपरहिट साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में अपने अभिनय से धमाल मचाने वाले दक्षिण भारत के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे हैं।


मनोरंजन : सुपरहिट साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' में अपने अभिनय से धमाल मचाने वाले दक्षिण भारत के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन उत्तराखंड की वादियों में पहुंचे हैं। बीते गुरुवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर वह पहुंचे तो प्रशंसकों ने उन्हें पहचान लिया। उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। अल्लू अर्जुन नरेंद्र नगर स्थित होटल आनंदा में ठहरे हैं।

आपको बता दे, हाल ही में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने सभी को उनकी एक्टिंग की तारीफ करने के लिए मजबूर कर दिया है। उनकी शानदार एक्टिंग का ही जलवा है कि लोग उनकी इस फिल्म को बार-बार देख रहे हैं। थिएटर्स के अलावा अब कई और प्लेटफॉर्म्स पर भी इस फिल्म को देखा जा रहा है। 

इसकी सफलता से अल्लू अर्जुन के साथ ही फिल्म की कास्ट और क्रू काफी खुश है। कुछ दिनों पहले ही अल्लू अर्जुन के लिए उनके टीम के कुछ लोगों ने सरप्राइज बर्थडे प्लान किया था, जिसकी तस्वीरें भी सोशसल मीडिया पर वायरल हो रही थीं। अल्लू अर्जुन ने इस सरप्राइज के लिए सभी लोगों का आबार भी जताया था। 

अल्लू अर्जुन देहरादून जौली एयरपोर्ट पर पहुंचे तो लोगों ने उन्हें मास्क पहने होने के बावजूद पहचान लिया। लोगों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए आगे बढ़ते दिखाई दिए। बिजनेसमैन नितिन पुंडीर ने उन्हें एक फूलों का गुलदस्ता भेंट कर देवभूमि आने पर उनका स्वागत किया। गुलदस्ता लेते हुए अल्लू अर्जुन भी काफी खुश नजर आए और उनका इस स्वागत के लिए आभार जताया।

दरअसल, अल्लू अर्जुन के आने की सूचना केवल स्थानीय कारोबारी नितिन पुंडीर को ही थी। इसीलिए वो गुलदस्ते के साथ जौली एयरपोर्ट पहुंचे थे लेकिन लोगों ने उन्हें पहचान लिया और उन्हें घर लिया। अल्लू अर्जुन ने इस दौरान काली पैंट और काली टी-शर्ट पहनी थी और इसके साथ ही एडिडास का काला मास्क भी पहने हुए थे और काले रंग के गॉगल्स भी लगा रखे थे।

जानकारी के मुताबिक, अल्लू अर्जुन किसी फिल्म की शूटिंग के लिए उत्तराखंड नहीं आए हैं बल्कि नरेंद्र नगर स्थित ‘आनंदा रिसॉर्ट’ आए हुए हैं। वो यहां कुछ दिन आराम करना चाहते हैं। वो तकरीबन यहां एक हफ्ते तक रुकेंगे। इस दौरान वो किसी से भी नहीं मिलेंगे क्योंकि उनका किसी से मिलने का कोई औपचारिक प्लान नहीं है।

'पुष्पा: द राइज' को फिल्म आफ द ईयर का अवार्ड मिलाा

हाल ही में रिलीज हुई एक्शन और ड्रामा से भरपूर फिल्म 'पुष्पा: द राइज' को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। फिल्म में अल्लू अर्जुन मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म लाल चंदन की तस्करी को केंद्र में रखकर बनाई गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने अब तक बाक्स आफिस पर 300 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है। दादा साहब फाल्के इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल अवार्ड 2022 में इस फिल्म को फिल्म आफ द ईयर का अवार्ड मिल चुका है। साउथ सिनेमा में टाप टेन में यह फिल्म शामिल हुई है। फिल्म को मिल रही अपार सफलता के बाद इस फिल्म का 'पुष्पा: द रूल पार्ट टू' इस वर्ष के अंत तक आने की उम्मीद है। फिल्म का 'तेरी झलक असरफी...' हर किसी की जुबान पर है।

Post a Comment

0 Comments