कर्नल अजय कोठियाल : भाजपा का घोषणा पत्र गुमराह करने वाला

कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा के दृष्टिपत्र को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टिपत्र में 2017 की तरह धरातल पर नहीं उतरने वाली योजनाओं का जिक्र किया गया है।



उत्तराखंड :
आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सेनि. कर्नल अजय कोठियाल ने भाजपा के दृष्टिपत्र को निराशाजनक बताया है। उन्होंने कहा कि इस दृष्टिपत्र में 2017 की तरह धरातल पर नहीं उतरने वाली योजनाओं का जिक्र किया गया है। भाजपा का दृष्टिपत्र पूरी तरह से जनता को गुमराह करने वाला है।

कोठियाल ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच साल में भू-कानून को कमजोर कर जनता के साथ मजाक किया। आज यही भाजपा सख्त भू-कानून की बात कर रही है। भाजपा ने देवस्थानम बोर्ड के जरिये तीर्थ पुरोहितों की आवाज को कुचलने की कोशिश की, आज यही भाजपा मंदिरों की बात कर रही है। कहा कि ये घोषणा पत्र नहीं जुमलों की बरसात है, जो भाजपा का चरित्र है। 

भाजपा ने दृष्टिपत्र में अपने पिछले पांच साल के कामकाज का जिक्र नहीं किया, बल्कि नए जुमलों के साथ जनता के साथ छल करने आ गए हैं। कहा कि जो भाजपा आम आदमी पार्टी की मुफ्त योजनाओं का विरोध करती थी, आज वह खुद भी हमारी राह पर चल पड़ी है। कहा कि भाजपा के दृष्टिपत्र में कोई विजन नहीं है, सिर्फ हवा-हवाई वादे किए गए हैं, लेकिन जनता भाजपा के कुशासन को देख चुकी है। जनता समझदार है, 14 फरवरी को झाड़ू चलाकर भाजपा-कांग्रेस को साफ करने वाली है।


Post a Comment

0 Comments