सेना में भर्ती (Army Recruitment) का सपना संजो रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। केंद्र की मोदी सरकार ने सेना में रुकी हुई भर्ती को खोल दिया है।
राष्ट्रीय : सेना में भर्ती (Army Recruitment) का सपना संजो रहे युवाओं के लिए एक खुशखबरी है। केंद्र की मोदी सरकार ने सेना में रुकी हुई भर्ती को खोल दिया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अग्निपथ स्कीम (Agnipath Recruitment Scheme) का एलान कर दिया है। इससे सेना में शॉर्ट टर्म सेना में बहाली हो पाएगी। तीनों सेना प्रमुखों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसका एलान किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेनाओं को विश्व की बेहतरीन सेना बनाने की दिशा में आज सुरक्षा मामलों की संसदीय समिति ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है।
राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हम 'अग्निपथ' नामक एक transformative योजना ला रहे हैं, जो हमारी आर्म्ड फोर्सेज में ट्रांसफॉर्मेटिव चेंज लाकर उन्हें पूरी तरह आधुनिक और और हथियारों से सुसज्जित बनाएगी। देश के युवाओं के लिए चार साल की भर्ती की योजना है। इन युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा।

0 Comments