वायरल वीडियो : उत्तराखंड में तेज रफ्तार बाइक सवार ने महिला को हवा में उड़ाया

देहरादून के लच्छीवाला टोल प्लाजा पर दुर्घटना! बाइक सवार ने टोल कर्मी महिला को मारी जोरदार टक्कर वीडियो वायरल...



उत्तराखंड :
देहरादून के डोईवाला टोल प्लाजा में एक हफ्ते के अंदर दूसरी दुर्घटना सामने आई है। आपको बता दे, पहले जहां बेकाबू ट्रक टोल के केबिन में घुस गया था तो अब उसी टोल पर एक तेज रफ्तार बाइक की टक्कर टोल महिला कर्मी से हुई है।

प्राप्त जानकारी मुताबिक, घटना आज बुधवार दोपहर की है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टक्कर के बाद बाइक सवार महिला कर्मी को 50 मीटर तक घसीटते ले गया। दरअसल, देहरादून की ओर से आ रहा बाइक संख्या UP 14 EN 7406 का चालक काफी तेज रफ़्तार में था। बाइक के लिए लेन नंबर 5 होती है लेकिन खाली जगह देखकर वह तेज गति के साथ लेन नंबर 4 में घुस गया। वह अपनी तेजी से गुजर ही रहा था कि अचानक एक महिला टोलकर्मी उसकी बाइक के सामने आ गयी बाइक से महिला टोलकर्मी को जबरदस्त टक्कर लगी जिससे वह घायल हो गयी।

बता दे, बाइक सवार युवक हेलमेट पहनने के कारण काफी बच गया उसको हल्की चोट ही आयी। एम्बुलेंस के माध्यम से घायल महिला टोलकर्मी को हिमालयन हॉस्पिटल जॉलीग्रांट लाया गया जहां उसके दांये पैर में तीन जगह फ्रैक्चर बताये गये हैं इसके अलावा सिर में भी चोटें आयी हैं।


देखें वीडियो 


Post a Comment

0 Comments