वन विभाग ने क्षेत्र में बढ़ाई गश्त वन विभाग ने क्षेत्र में बढ़ाई गश्त वन विभाग ने क्षेत्र में बढ़ाई गश्त वन विभाग ने क्षेत्र में बढ़ाई गश्त वन...
उत्तराखंड : ऋषिकेश टिहरी विस्थापित निर्मल बाग और आम बाग में एक दांत वाले हाथी का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कई दिनों से लगातार एक दांत वाले हाथी का आतंक इन क्षेत्रों में जारी है। हाथी ने अभी तक कई लोगों के घर की चारदीवारी भी तोड़ डाली है। वन विभाग ने हाथी को रोकने के लिए गश्त बढ़ा दी है। गुरुवार शाम को भी हाथी आवादी क्षेत्र में घुसा था।
इन दिनों टिहरी विस्थापित और आमबाग क्षेत्र में लगातार एक दांत वाले हाथी का आतंक देखा जा रहा है। आए दिन हाथी आबादी क्षेत्र में घुसकर किसी ना किसी के घर की दीवार को तोड़ रहा है। अभी तक आधा दर्जन से अधिक लोगों के घरों के दीवार या हाथी तोड़ चुका है। आबादी क्षेत्र में हाथी के चहल- कदमी की वजह से यहां रहने वाले लोग खौफ के साए में जीने को मजबूर हैं।
देखिए वीडियो
रात-दिन किसी भी समय हाथी इन क्षेत्रों में आ धमकता है। जिस कारण अब लोगों को सड़क पर चलने से भी डर लगने लगा है। इस हाथी ने वॉटर इनटैंक की सड़क से गंगा के किनारे होते हुए नदी में उतरकर जंगल की ओर जाने का रास्ता बनाया हुआ है। यहां रहने वाले लोग लगातार वन विभाग से सुरक्षा की गुहार लगा रहे हैं। वहीं मामले में ऋषिकेश वन विभाग के वनक्षेत्राधिकारी ललित मोहन नेगी का कहना है कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जायेगी।

0 Comments