उत्तराखंड में फिर सामने आए चोटी कटने के मामले, दो दिन में छह युवतियां बनी शिकार, दहशत का माहौल

उत्तराखंड में फिर चोटी कटने के मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है मामला शहर कोटद्वार का है। पिछले दो दिन में छह युवतियां इसकी शिकार बनी हैं।


पौड़ी गढ़वाल : उत्तराखंड में फिर चोटी कटने के मामले सामने आए हैं। बताया जा रहा है मामला शहर कोटद्वार का है। पिछले दो दिन में छह युवतियां इसकी शिकार बनी हैं। इस मामले आने के बाद से दहशत का माहौल है।

पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले

जानकारी मुताबिक, कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में एक बार फिर चोटी कटने के मामले प्रकाश में आने लगे हैं। पिछले दो दिनों में मोहल्ला लकड़ीपड़ाव में छह युवतियों की चोटी काटी गई है। इससे क्षेत्र में दहशत की स्थिति बनी हुई है। मामले में पुलिस ने क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं।

दुकान से बाहर निकली तो चोटी कटी हुई थी

कोटद्वार नगर निगम के अंतर्गत मोहल्ला लकड़ीपड़ाव निवासी शहाना ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11 बजे वह अपने टेलरिंग शाप में गई हुई थी। जब वह दुकान से बाहर निकली तो उसकी चोटी कटी हुई थी। बताया कि जिस वक्त वह दुकान में मौजूद थी, वहां एक युवक आया, जिसने पेंट, कमीज की सिलाई पूछी।

मोहल्ले में छह युवतियों की चोटी काटी गई

शहाना को अंदेशा है कि इसी युवक ने उनकी चोटी काटी होगी। शहाना ने बताया कि पिछले दो दिनों में लकड़ीपड़ाव मोहल्ले में पांच अन्य युवतियों की भी चोटी काटी गई है। शहाना ने बाजार चौकी पुलिस में पहुंचकर घटना की जानकारी दी।

सभी स्थानों पर एक युवक नजर आया

जानकारी मुताबिक, बाजार चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कैलाश सेमवाल ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस ने जिन-जिन स्थानों पर घटनाएं हुई, वहां के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। सभी स्थानों पर एक युवक नजर आया है। बताया कि युवक की तलाश तेज कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments