उत्तराखंड : देहरादून में दोपहर बाद बरसे बादल, उमस और गर्मी से मिली राहत, 8 जिलों में आरेंज अलर्ट जारी

दो दिन उमस भरी गर्मी झेलने के बाद शुक्रवार की दोपहर बाद देहरादून वासियों को कुछ राहत मिली। शुक्रवार को सुबह से राजधानी में धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया।


उत्तराखंड : दो दिन उमस भरी गर्मी झेलने के बाद शुक्रवार की दोपहर बाद देहरादून वासियों को कुछ राहत मिली। शुक्रवार को सुबह से राजधानी में धूप खिली रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम बदल गया। बादल छा गए और बारिश होने लगी। जिससे देहरादून वासियों को उमस और गर्मी से छुटकारा मिला। 

बता दे, वहीं चारधाम यात्रा मार्ग अभी सुचारू हैं। चमोली में बदरीनाथ हाइवे सुचारू है। केदारनाथ हाइवे पर यातायात जारी है। गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भी आवाजाही हो रही है। जौनसार बावर में जगह-जगह मलबा आने से एक दर्जन मोटर मार्ग अवरुद्ध हैं। विभाग की ओर से जेसीबी लगाकर मार्ग खोलने का काम किया जा रहा है।

गौरतलब है कि अगले दो दिन देहरादून समेत आठ जिलों में भारी से भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार और शनिवार को चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है। देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भी कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है।

Post a Comment

0 Comments