कोटद्वार : सड़क पर हाथियों के झुंड ने वसूला 'टोल टैक्स', चट कर गए पिकअप वैन में रखा सारा अनाज, देखें वीडियो

लैंसडाउन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के सिद्धबली मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर आज सुबह सैर सपाटा करने वाले लोगों को गजराज के झुंड ने दौड़ाया।


पौड़ी गढ़वाल : लैंसडाउन वन प्रभाग की कोटद्वार रेंज के सिद्धबली मंदिर के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-534 पर आज सुबह सैर सपाटा करने वाले लोगों को गजराज के झुंड ने दौड़ाया। हाथियों का एक झुंड जंगल से निकलकर हाईवे पर उस वक्त आया, जब सुबह लोग मॉर्निंग वॉक के लिए निकलते थे। 

जानकारी मुताबिक, तभी वहां से लोगों ने किसी तरह भागकर हाथियों से अपनी जान बचाई। हाथियों के झुंड के सड़क से न हटने के कारण ट्रैफिक जाम हो गया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। कुछ लोग हाथियों के साथ सेल्फी लेने के चक्कर में अपनी जान जोखिम में डालते भी नजर आए। सूचना पाकर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने फायरिंग की और पटाखे जलाकर हाथियों को हाईवे से हटाया और सड़क मार्ग पर लगे जाम को खत्म कराया।

देखें वीडियो वायरल

कोटद्वार से एक वीडियो वायरल हुआ है। जहां हाथियों (Elephants) के एक झुंड ने एक मैक्स पिकअप गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और गाड़ी में रखा सारा अनाज चट कर गए। यह घटना नजीबाद बुआखाल राष्ट्रीय राजमार्ग 534 के पास हुई। गनीमत यह रही कि गाड़ी के ड्राइवर को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। हाथियों के झुंड देख सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बताया गया कि हाथियों ने कोटद्वार से दुगड्डा की ओर जा रहे मैक्स पिकअप वाहन को घेरा और उसमें रखा सारा अनाज खा लिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को नदी की तरफ खदेड़ा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया।


Post a Comment

0 Comments