बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे।
उत्तराखंड : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए बस हादसे में उत्तराखंड का जवान भी शहीद हो गया। जवान की पहचान कांस्टेबल दिनेश बोहरा (पिथौरागढ़) के रूप में हुई है। आईटीबीपी के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। बता दें कि पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में छह जवान शहीद हो गए हैं, जबकि 30 जवान घायल हुए हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है।
जानकारी के अनुसार, बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। बताया जा रहा है कि सभी जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी पर थे। अमरनाथ यात्रा समाप्त होने के बाद जवान लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रेक फेल होने के बाद बस नदी में गिर गई।
सीएम धामी ने हादसे पर जताया शोक
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पहलगाम में हुए बस हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में ITBP के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ। मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में दुर्भाग्यपूर्ण बस दुर्घटना में ITBP के जवानों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 16, 2022
मैं ईश्वर से शहीद जवानों को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

0 Comments