सरनोल की एक प्रसुता की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला से रेफर करनें के बाद मंगलवार सीएचसी नौगांव में उपचार के दौरान मौत हो गई, पीड़िता प्रसव के लिए अपने मायके पुरोला के कंडियाल गांव आई हुई थी।
उत्तराखंड : सरनोल की एक प्रसुता की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला से रेफर करनें के बाद मंगलवार सीएचसी नौगांव में उपचार के दौरान मौत हो गई,पीड़िता प्रसव के लिए अपने मायके पुरोला के कंडियाल गांव आई हुई थी। मंगलवार को बडकोट के सरनोल गांव की प्रसुता जो प्रसव के लिए अपने मायके पुरोला के कंडियाल गांव आई थी।
परिजन सुबह करीब 3.22 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला लाए ज़हां चिकित्सकों ने पीड़िता की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर भेजनें का सुझाव दिया परिजनों ने मंगलवार सुबह साढ़े तीन देहरादून के लिए चले गए,रास्ते मे अधिक पीड़ा होने पर परिजन पीड़िता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले गए ज़हां सुबह चार बजे महिला की मौत हो गई।
महिला के परिजनों का आरोप है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला के चिकित्सकों के सुझाव पर सीएचसी नौगांव में भर्ती कराया गया जंहा प्रसव पीड़िता की गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया, काफी देर तक 108 का इंतजार किया गया पर देर होने के कारण पीड़िता ललिता 28 वर्ष पत्नी मनोज रावत निवासी ग्राम सरनौल की मौत हो गई।
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आरसी आर्य ने बताया कि सरनौल की प्रसव पीड़िता ललिता का करीब डेढ़ वर्ष पूर्व आप्रेशन से बच्चा पैदा हुआ था वहीं इतनी जल्दी दूसरा बच्चा होना जौखिम भरा होता है जिसको देखते हुए प्रसव पीड़िता के परिजनों को हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी गई थी,किंतु समय पर हायर सेंटर न पंहुचनें के कारण घटना हुई है।
वहीं दूसरी ओर, बीते गुरुवार को पुरोला खलाड़ी पुजेली गांव की एक प्रसव पीड़िता काजल पत्नी राकेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुरोला में लाया गया जंहा पीड़िता की सामान्य प्रसव की स्थिति के बाद अचानक अधिक रक्त स्राव होने पर चिकित्सकों ने पीड़िता को देहरादून रेफर कर दिया।
किंतु परिजनों ने नौगांव के निजी में स्वास्थ्य केंद्रों पर दिखाया व उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौगांव ले गए जहां डाक्टरों ने उसे देहरादून ले जाने की सलाह दी तथा देर सांय देहरादून के एक निजी केयर सेंटर में नवजात की मौत हो गई जबकि प्रसुता का उपचार चल रहा है।
वहीं, पुरोला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की महिला रोग विशेषज्ञ किरन नेगी ने बताया कि खलाड़ी पुजेली गांव की प्रसव पीड़िता काजल को बीते गुरुवार को सांय छह बजे सीएचसी लाया गया था ज़हां चच्चा-बच्चा दोनों की स्थिति सामान्य थी लेकिन कुछ देर बाद अचानक अधिक रक्त स्राव शुरू होने पर तत्काल ही हायर सेंटर रेफर किया गया किन्तु परिजन सीधे हायर सेंटर ले जाने की बजाय निजी केयर सेंटर नौगांव व सीएचसी नौगांव दिखाता रहा व बाद में देहरादून के किसी केयर सेंटर में नवजात की मौत हो गई।

0 Comments