उत्तराखंड : त्रियुगीनारायण मेले में गैस सिलेंडर फटने से लगी आग, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

त्रियुगीनारायण मेले में आज बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। गैंस सिलेंडर फटने की वजह से फास्ट फूट की दुकान में आग लग गई थी।


उत्तराखंड : त्रियुगीनारायण मेले में आज बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। गैंस सिलेंडर फटने की वजह से फास्ट फूट की दुकान में आग लग गई थी। दुकान में आग लगने की वजह से पूरे मेला क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल हो गया था। वक्त रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया और बड़ी घटना होने से बचा लिया।

जानकारी मुताबिक आपको बता दें, शिव-पार्वती के विवाह स्थल त्रियुगीनारायण में तीन दिवसीय में वामन द्वादशी मेले का आयोजन किया गया था। मेले के समापन के दौरान त्रियुगीनारायण बाजार के समीप स्थित एक दुकान में सिलेंडर फटने से अफरा तफरी मच गई। चाउमीन सेंटर में अचानक से 2 सिलेंडर फट गये. सिलेंडर फटते ही मेले में पहुंचे लोगों में भगदड़ मच गई। मेले में तैनात पुलिस बल ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया।

इसके बाद प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सोनप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी मय फोर्स मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम आने तक पुलिस ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड के आने से पहले पुलिस और स्थानीय लोगों ने काफी हद तक आग पर काबू पा लिया गया था। पुलिस ने बताया कि अचानक घटित हुई इस घटना में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया। दुकान स्वामी गोविंदराम भट्ट ने बताया कि हमेशा की तरह वो अपनी दुकान में थे। अचानक से आग लगते ही वो लोग वहां से हट गए। आग लगने पर किसी भी प्रकार से जनहानि नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments