अंकिता हत्याकांड मामले में एम्स ऋषिकेश के बाहर लोग भारी संख्या में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच एम्स पहुंची विधायक को लोगों का आक्रोश झेलना पड़ा। वहीं मामले में धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आरोपी पुलकित आर्य के पिता विनोद आर्य और उनके पुत्र अंकित आर्य को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
उत्तराखंड : ऋषिकेश में अंकिता भंडारी की हत्या की खबर से सनसनी फैली हुई है। उत्तराखंड SDRF ने शनिवार की सुबह अंकिता भंडारी का शव ऋषिकेश की चीला नहर से बरामद कर लिया है। SDRF के प्रवक्ता ने अंकिता भंडारी के शव को चीला नहर से बरामद किए जाने की पुष्टि की है। वहीं, मामले की जांच अब एसआईटी करेगी।
शनिवार सुबह अंकिता का शव मिलने के बाद प्रदेशभर में जगह-जगह लोगों का गुस्सा दिखाई दे रहा है। सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। इस बीच एम्स ऋषिकेश के बाहर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। एम्स ऋषिकेश में अंकिता का पोस्ट माटर्म किया गया।
इस दौरान यमकेश्वर विधायक रेणु बिष्ट यहां पहुंची तो गुस्साई भीड़ ने उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। लोगों के विरोध के बाद एम्स से विधायक को निकालना पड़ा। दूसरी ओर मामले में धामी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। आरोपी पुलकित आर्य के भाई अंकित की पिछड़ा आयोग से छुट्टी होगी। अंकित आर्य अभी पिछड़ा वर्ग आयोग का उपाध्यक्ष है। दूसरी तरफ गुस्साए लोगों ने आरोपी पुलकित आर्य की फैक्टी में आग लगा दी। जोकि वनंत्रा रिजॉर्ट के पीछे बनी थी।
सभी जिलों के इस तरह के रिसोर्ट और गेस्ट हाउस की पड़ताल के निर्देश
अंकिता हत्याकांड की विवेचना के लिए एसआईटी गठित की गई है। डीआईजी कानून व्यवस्था, एसपी रेखा यादव और एएसपी शेखर सुयाल को शामिल कर एसआईटी बनाई गई है। इन्हीं अधिकारियों की निगरानी में मुकदमे की पूरी विवेचना होगी।
डीजीपी ने सभी जिलों के इस तरह के रिजॉर्ट और गेस्ट हाउस की पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। एलआईयूऔर क्षेत्र के इंस्पेक्टर के साथ मिलकर टीम बनाकर जांच की जाएगी। इन रिजॉर्ट और गेस्ट हाउस की महिला स्टाफ से भी बातचीत की जाएगी। पूरे मामले में डीजीपी ने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट मांगी है।
मुख्यमंत्री के आदेश पर रिजॉर्ट पर चला बुलडोजर
अंकिता हत्याकांड में लोगों को आक्रोश और विपक्ष की घेराबंदी के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देर शाम बड़ा निर्णय लिया। उनके आदेश पर आधी रात बुलडोजर चलाकर रिजॉर्ट को ढहा दिया गया। रिजॉर्ट ढहाने की कार्रवाई पौड़ी जिला प्रशासन और पुलिस ने की। उधर डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि राजस्व पुलिस से ट्रांसफर होकर मुकदमा जैसे ही पौड़ी पुलिस के पास आया तो इसमें त्वरित कार्रवाई की गई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। अंकिता के शव की तलाश की जा रही है। बावजूद इसके बहुत से लोग सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को भड़का रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जायेगी। इस संबंध में सभी जिला प्रभारियों को सोशल मीडिया की निगरानी के आदेश दिए गए हैं।

0 Comments