बड़ा हादसा : केदारनाथ से लौटते समय गरुड़चट्टी में हेलीकॉप्टर हुआ क्रैश, पायलट समेत 7 लोगों की मौत

केदारनाथ धाम में दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा गरुड़चट्टी में हुआ। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है।



उत्तराखंड :
देवभूमि केदारनाथ में आज बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ धाम में दोपहर करीब 12 बजे हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हादसा केदारनाथ से दो किलोमीटर पहले गरुड़चट्टी में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है। 

जानकारी मुताबिक, हादसा केदारनाथ से वापस लौटते समय गरुड़चट्टी के पास हुआ। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ एवं अपर सचिव सी रविशंकर ने हादसे में पायलट समेत सात लोगों की मौत की पुष्टि की है। सूचना मिलते ही रेस्क्यू के लिए टीम रवाना हो गई है। कोहरे में उड़ान भरना दुर्घटना की वजह बताई जा रही है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी हादसे पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भी हादसे पर दुख जताया है।

मृतकों की सूची

1.पूर्वा (68)
2.उर्वी (69)
3.कृति (55)
4.सुजाता (75)
5.प्रेम कुमार (62)
6.काला  (73)
7. पायलट अनिल सिंह

सीएम ने दिए जांच के आदेश

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने केदारनाथ धाम में हुए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा 'केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए।'

केदारनाथ के समीप गरुड़ चट्टी में दुर्भाग्यपूर्ण हेलीकॉप्टर क्रैश में कुछ लोगों के हताहत होने का अत्यंत दु:खद समाचार प्राप्त हुआ है। राहत और बचाव कार्य हेतु SDRF और जिला प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंच चुकी है। इस दु:खद घटना के विस्तृत जांच के आदेश दे दिए गए है।

Post a Comment

0 Comments