हल्द्वानी में सवारियों से भरी बस उफनते नाले में फंसी, यात्रियों की मची चीख पुकार, देखें वीडियो

हल्द्वानी के गौला नदी, शेर नाले व नंधौर नदी का रौद्र रूप भी देखने को मिला रहा है। हल्द्वानी सितारगंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर शेर नाला में भारी पानी आ जाने से हल्द्वानी सितारगंज मार्ग चोरगलिया में बंद हो गया है। 


उत्तराखंड : प्रदेश में मानसून की विदाई से पहले भारी वर्षा का क्रम तेज हो गया है। नैनीताल जिले में पिछले 48 घंटे से लगातार मूसलाधार बारिश जारी है। आपको बता दे, पहाड़ों में रास्ते अवरुद्ध हैं। नदियां नाले उफान पर हैं। स्थानीय लोगों और यात्रियों के लिए मुसीबत और ज्यादा बढ़ गई हैं। 

हल्द्वानी के गौला नदी, शेर नाले व नंधौर नदी का रौद्र रूप भी देखने को मिला रहा है। हल्द्वानी सितारगंज मार्ग को जोड़ने वाली सड़क पर शेर नाला में भारी पानी आ जाने से हल्द्वानी सितारगंज मार्ग चोरगलिया में बंद हो गया है।

इसी बीच एक डरावना वीडियो सामने आया है। एक रोडवेज बस चालक ने उफनते नाले में बस को डाल दिया। जहां नाले के अंदर पहुंचते ही बस बंद हो गई। जिसके बाद बस में बैठी सवारियों की सांसे अटक गई। वो तो गनीमत रही कि तत्परता दिखाते हुए चालक ने बस को नदी से पीछे निकाल दिया। नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।


बता दें कि शेर नाले के दोनों ओर पुलिस के जवान मौजूद है। जो लगातार लोगों से नाले पार नहीं करने की अपील कर रहे हैं। मगर उसके बावजूद भी लोग जान जोखिम में डाल कर अपने वाहनों को नाले से निकाल रहे हैं। नाला पार करने के दौरान हादसे भी हो रहे हैं लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है। रविवार से शेर नाला में भारी पानी आ रहा है एसएसपी नैनीताल पंकज भट्ट ने लोगों से अपील की है कि बरसात के दौरान पानी आने के दौरान नाले और नदियों को पार नहीं करें।

Post a Comment

0 Comments