दुःखद ख़बर: सेना में तैनात उत्तराखंड का लाल शहीद, सेना की सूचना पर स्वजनों में मचा कोहराम…

ऊधमसिंह नगर जिले के बाजपुर तहसील क्षेत्र के थापक नगला निवासी जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।


उत्तराखंड: प्रदेश के लिए सरहद से एक बड़ी दुःखद खबर सामने आई है। भारतीय सेना में तैनात उत्तराखंड का लाल शहीद हो गया है। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। जवान अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं। वहीं गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है। 

जानकारी मुताबिक,ऊधमनगर जिले के बाजपुर क्षेत्र के थापक नगला निवासी सेना के जवान प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट पर शहीद हो गए। बताया जा रहा है कि थापक नगला निवासी प्रकाश सिंह 1811 मीडिएम रेजीमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे। सेना मुख्यालय ने उनके निधन की सूचना परिजनों को दी गई है।

बताया जा रहा है कि प्रकाश दीपावली पर घर आए थे और करीब 15 दिन की छुट्टी बिताने के बाद 9 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। सेना मुख्यालय से मिली सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में जवान के निधन की खबर से लोग जवान के घर पर पहुंचने लगे है। जवान का निधन कैसे हुए इसकी फिलहाल कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिल पा रही हैै।

तीन साल की बच्ची और पत्नी को छोड़ गए प्रकाश

जानकारी मुताबिक, रविवार की सुबह आई निधन की खबर से जहां स्वजनों में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। प्रकाश अपने पीछे पत्नी व तीन वर्ष की बच्ची अश्मीत को छोड़ गए हैं। उनके माता पिता का निधन पहले ही हो चुका है, जबकि तीन भाइयों का परिवार खेती किसानी करता है। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में कार्यरत है।


Post a Comment

0 Comments