Breaking News: उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ी खबर, इस महीने में शुरू होंगे Exam

उत्तराखंड बोर्ड के निदेशक ने बताया कि इस बार परीक्षा के लिए 1250 केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 40 एकल व 1210 मिश्रित केंद्र बनाए गए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा फरवरी और लिखित परीक्षा मार्च अप्रैल में होगी।



उत्तराखंड:
राज्य में आगामी बोर्ड परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। आपको बता दें, करीब तीन महीने बाद होने जा रही उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी शुरू हो गई है। साथ ही, प्रैक्टिकल एग्जाम और लिखित परीक्षा के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने बताया है कि फरवरी में प्रैक्टिकल होंगे। जबकि मार्च, अप्रैल में लिखित परीक्षा होगी।

जानकारी मुताबिक, माध्यमिक शिक्षा निदेशक आरके कुंवर की अध्यक्षता में आयोजित सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों की बैठक में के बाद निदेशक कुंवर ने बताया कि परीक्षा के लिए 1250 (40 एकल व 1210 मिश्रित) केंद्र बनाए गए हैं। राज्य में 1250 केंद्रों में बोर्ड की परीक्षा होगी। जिनमें 259340 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

जनपद टिहरी – 145 परीक्षा केंद्र (सर्वाधिक)

जनपद चंपावत – 38 केंद्र (सबसे कम)

निदेशक कुंवर ने बताया कि प्रदेश में 198 संवेदनशील व 15 अतिसंवेदनशील केंद्र बनाए गए हैं। प्रयोगात्मक परीक्षा फरवरी में होगी, जबकि हाईस्कूल व इंटर की लिखित परीक्षा मार्च व अप्रैल के बीच में होंगी। बैठक में अपर निदेशक लीलाधर व्यास, अपर सचिव बृज मोहन रावत एनसी पाठक, उप सचिव सीपी रतूड़ी मौजूद रहे।


Post a Comment

0 Comments