उत्तराखंड : देहरादून मसूरी मार्ग कोलूखेत रोड पर कार ने बाइक को मारी टक्कर, शख्स गंभीर रूप से घायल

देहरादून के मसूरी के कोलूखेत रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार गहरी खाई में जा गिरा। घटना के बाद कार सवार भाग निकला। पुलिस सीसीटीवी फुटेज से कार की तलाश कर रही है।


उत्तराखंड : राजधानी देहरादून मसूरी मार्ग कोलूखेत के पास पानी वाले बैंड पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार शख्स गहरी खाई में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में बाइक सवार को खाई से निकालकर 108 एंबुलेंस की मदद से देहरादून हायर सेंटर भेजा।  

जानकारी मुताबिक, मसूरी कोतवाल दिगपाल सिंह कोहली ने बताया कि बाइक सवार 40 वर्षीय अमित पुत्र स्वर्गीय सुशील कुमार निवासी राजपुर थाना देहरादून अपनी बाइक से मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था। इस दौरान कोलूखेत रोड पर पानी वाले बैंड पर पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार गहरी खाई में जा गिरा।

फिलहाल बाइक सवार को 08 की मदद से दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है। वहीं, टक्कर मारने वाली कार की तलाश की जा रही है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं. जल्द कार का पता लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि घायल बाइक सवार के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। पूरे मामले की जांच चल रही है।

Post a Comment

0 Comments