अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट भौरा तोक में गुलदार ने 3 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
उत्तराखंड: जनपद अल्मोड़ा में गुलदार का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों 10 वर्षीय मासूम को गुलदार ने अपना निवाला बनाया था। बताया जा रहा है, जिसके बाद फिर गुलदार ने 3 लोगों पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामला जनपद अल्मोड़ा के द्वाराहाट का है। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट विकासखंड क्षेत्र के ग्रामसभा मल्ली मिरई के तोक भौरा निवासी सुमित कुमार का पानी नल पास में ही टूटा हुआ था। बीती शाम वह पानी का नल ठीक करने गया था। उस समय उसके साथ उसकी माता पुष्पा देवी और पड़ोस की महिला बचुली देवी भी थी। बताया गया है कि इसी दौरान एक आदमखोर गुलदार अचानक सुमित पर हमला कर दिया। उसे बचाने की कोशिश में लगी दोनों महिलाओं पर भी गुलदार ने हमला बोल दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमले के दौरान गुलदार ने बचुली देवी को काफी दूर फेंक दिया, जिससे उसकी आंख, हाथ, सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उधर दूसरी ओर गुलदार ने सुमित का दायां हाथ बुरी तरह फाड़ डाला जबकि उसकी मां पुष्पा देवी की पीठ में गहरे दांत लगे हैं। बचुली देवी और सुमित को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है जबकि पुष्पा का उपचार सीएचसी में ही चल रहा है।
वहीं डीएफओ महातिम यादव ने बताया कि इस सीजन में बाघ या गुलदार ज्यादा आक्रमक हो जाते हैं, क्योंकि इस सीजन में उनके बच्चे दूध पीना छोड़कर, मांसाहारी बनने की ओर ज्यादा अग्रसर रहते हैं। इस कारण गुलदारों के हमले बढ़ जाते हैं।
देखें वायरल वीडियो

0 Comments