भाबर क्षेत्र के मोटाढांक में आयोजित 7वीं अंतर विद्यालयी बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता लगातार दूसरी बार नवयुग पब्लिक स्कूल के नाम रही। खिलाड़ी कशिश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
कोटद्वार : भाबर क्षेत्र के मोटाढांक में आयोजित 7वीं अंतर विद्यालयी बालिका वॉलीबाल प्रतियोगिता लगातार दूसरी बार नवयुग पब्लिक स्कूल के नाम रही। खिलाड़ी कशिश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया।
रविवार को नवयुग स्कूल परिसर में आयोजित प्रतियोगिता के दूसरे दिन की प्रतियोगिताओं का अपर पुलिस अधीक्षक शेखर चंद्र सुयाल ने उद्घाटन किया। सुबह सेमीफाइनल मैच खेले गए। पहले सेमी फाइनल मुकाबले में नवयुग स्कूल ने बाल भारती को 2-0 से सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे सेमी फाइनल मुकाबले में राइजिंग सन पब्लिक स्कूल ने एवीएन स्कूल को 2-0 से सीधे सेटों में हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबला नवयुग पब्लिक स्कूल और राइजिंग सन पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें शुरुआत से ही नवयुग स्कूल के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राइजिंग सन को 3-0 से हराकर लगातार दूसरी बार विजेता टीम का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नवयुग की खिलाड़ी कशिश को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, साक्षी को बेस्ट सेटर, राइजिंग सन की संगीता को बेस्ट डिफेंडर, नवयुग की इशिका को बेस्ट स्मैशर, मोनिका को इमर्जिंग प्लेयर और खेल प्रेमी धीरेंद्र कंडारी को बेस्ट स्कोरर का पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के संस्थापक हुकुम सिंह नेगी, प्रधानाचार्य नीलम नेगी, प्रबंधक दिनेश सिंह नेगी ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

0 Comments