T20 वर्ल्ड कप के बाद उत्तराखंड पहुंचे विराट कोहली, पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड के भवाली पहुंचे हुए हैं। आज दोपहर वह हेलीकॉप्टर से भवाली के सैनिक स्कूल में हेलीपैड पर उतरे और यहां से कार में बैठकर रवाना हो गए।


उत्तराखंड : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ उत्तराखंड के भवाली पहुंचे हुए हैं। आज दोपहर वह हेलीकॉप्टर से भवाली के सैनिक स्कूल में हेलीपैड पर उतरे और यहां से कार में बैठकर रवाना हो गए। वह कहां गए, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। उनके घोड़ाखाल मंदिर और कैंची धाम जाने की चर्चा है। चर्चा ये भी है वह मुक्तेश्वर में रात्रि विश्राम करेंगे। हालांकि अभी किसी भी बात की पुष्टि नहीं हो सकी है।

जानकारी मुताबिक, टी 20 विश्वकप में शानदार बल्लेबाजी कर फार्म में लौटे विराट कोहली शाम करीब साढ़े तीन बजे हेलीकॉप्टर से सैनिक स्कूल घोड़ाखाल पहुंचे। हेलीकॉप्टर से उतरते हुए वहां मौजूद सभी लोगों ने देखा। इसके बाद वह सामने खड़ी ऑडी कार की तरफ बढ़ गए और उसमें बैठकर न जाने कहां गए, किसी को पता नही। 

बेटी व पत्नी के साथ पहुंचे विराट को लेकर खबर थी कि वह सबसे पहले घोड़ाखाल मंदिर जाएंगे और पूजा अर्चना करेंगे। मीडिया समेत उनके प्रसंशक घोड़ाखाल मंदिर पहुंचे हुए थे, लेकिन उनके न पहुंचने पर सभी को निराशा हुई। इसके बाद उनके कैंची पहुंचने की खबर मिली। मगर वह वहां भी नहीं पहुंचे। सूत्रों के अनुसार वह मुक्तेश्वर गए हैं। वह वहीं रात्रि विश्राम करेंगे। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

पुलिस को भी खबर नहीं

विराट जब सैनिक स्कूल में हेलीकाॅप्टर से पहुंचे तो उनकी सुरक्षा के लिए भवाली पुलिस भी तैनात रही। उन्हें भी विराट ने नहीं बताया कि वह कहां जा रहे हैं। दौरे के दौरान उन्होंने प्रशंसकों, पत्रकारों से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

बच्चे व प्रशंसक हुए निराश

सैनिक स्कूल के बच्चे विराट के दीदार व सेल्फी लेने के लिए उत्सुक थे। लेकिन विराट हेलीकॉप्टर से उतरने के पश्चात हाथ हिलाकर प्रशंसकों का अभिनन्दन करके चले गए। जिससे बच्चों और वहां मौजूद अन्य प्रशंसक निराश हो गए।

अनुष्का की बाबा नीब करौरी में है आस्था

माना जा रहा है कि विराट पत्नी अनुष्का व बेटी के साथ नीब करौरी महाराज के दर्शन के लिए कैंची धाम जाएंगे। क्योंकि अनुष्का ने कुछ समय पूर्व सोशल मीडिया पर नीम करौली महाराज की फोटो पोस्ट की थी। फिलहाल उन्होंने अपनी लोकेशन सबसे छिपाई हुई है।

कोतवाल बोले- कोई असुविधा होने पर करेंगे संपर्क

कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि विराट कोहली निजी दौरे में आए है। उन्होंने पुलिस को आगे की कोई सूचना नहीं दी। किसी असुविधा पर फोन पर संपर्क करने को कहा है।


Post a Comment

0 Comments