उत्तराखंड: नैनीताल में छुट्टियां मना रहे विराट कोहली ठंडे मौसम में धूप सेंकते हुए आए नजर, सोशल मीडिया पर पोस्ट की फोटो

विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ नैनीताल में छुट्टियां मना रहे हैं। अब विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वह धूप सेंकते हुए नजर आ रहे हैं।


उत्तराखंड: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली अभी उत्तराखंड की खूबसूरत पर्यटन जगहों की सैर पर हैं। वह अपनी पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ नैनीताल के आध्यात्मिक और खूबसूरत जगहों पर छुट्टियां मना रहे हैं। लंबे समय बाद विराट ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यहां ली गई फोटो भी पोस्ट की है, जिसमें वह धूप सेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

 विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वामिका के साथ नैनीताल में छुट्टियां मना रहे हैं। अब विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दो तस्वीरें पोस्ट की हैं। जिसमें वह धूप सेंकते हुए नजर आ रहे हैं।

काकड़ीघाट में लिया खिचड़ी का प्रसाद

इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को वह अपने परिवार के साथ काकड़ीघाट में बाबा नीब करौरी के आश्रम पहुंच गए। यहां भी उन्होंने बाबा का ध्यान लगाया और खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान जागरण से बातचीत में कहा भी कि उन्हें बाबा का बुलावा आया और वह चले आए। यहां की प्राकृतिक सुंदरता से वह बेहद अभिभूत हुए। विराट ने कहा कि उन्हें फिर जब बाब नीब करौरी का बुलावा आएगा, वह दोबारा आएंगे।

कल पहुंचे थे नैनीताल के हनुमानगढ़ी मंदिर

फिर शनिवार को वह नैनीताल के हनुमानगढ़ी मंदिर पहुंच गए। तड़के विराट और अनुष्का को मंदिर में देखकर वहां के पुजारी भी हैरान रह गए। यहां विराट ने चार घंटे बिताए। बाल भोग भी ग्रहण किया। फोटो भी खिंचवाई। मंदिर के पुजारी से यहां की भव्यता और बाबा नीब करौरी से जुड़ी कहानियां भी सुनीं। विराट ने कहा कि वह बाबा के प्रति उनकी गहरी आस्था है। अब मौका मिला तो वह हर जगह जाकर उनका आशीर्वाद ले रहे हैं।

अनुष्का-विराट की है बाबा में गहरी आस्था

विराट और अनुष्का की बाबा नीब करौरी में गहरी आस्था रही है। एशिया कप में विराट ने अफगानिस्तान के खिलाफ जब नाबाद शतक लगाया था तब इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने बाबा नीब करौरी महाराज की तस्वीर शेयर करने के साथ ही लिखा था- ‘यू डोंट हैव टू चेंज एनी बडी, यू जस्ट हैव टू लव देम’यानी आपको किसी को बदलने की जरूरत नहीं है, आपको बस उनसे प्यार करना है।

प्रशंसकों के लिए शेयर की फोटो

आज रविवार विराट ने अपनी दो फोटो ट्विटर और इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। इस तस्वीर में वह ग्रे कलर की टीशर्ट के साथ व्हाइट कैप और चश्मा लगा रखा है और ठंडे मौसम में धूप सेंकते हुए दिखाई दे रहे हैं। विराट ने फोटो के साथ ही कैप्शन में सूरज और मुस्कराते हुए इमोजी भी पोस्ट किया है। यह तस्वीर नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर की बताई जा रही है। विराट के इस पोस्ट को ट्विटर पर दो घंटे में ही 96.1k यानी 96100 लोग लाइक कर चुके थे। वहीं सात हजार लोग रीट्वीट कर चुके हैं। इस पोस्ट पर विराट को ढेरों कमेंट भी मिल रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments