पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती को रोडवेज बस ने बुरी तरह रौंद दिया। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना से जहां मृतक युवती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
उत्तराखंड: दर्दनाक सड़क हादसे की खबर उत्तराखंड के देहरादून जिले से सामने आ रही है। जहां पुलिस भर्ती परीक्षा देकर घर लौट रही एक युवती को रोडवेज बस ने बुरी तरह रौंद दिया। जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। इस दुखद घटना से जहां मृतक युवती के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं उसके गृह क्षेत्र में भी शोक की लहर है। बताया गया है कि युवती की बीते अक्टूबर माह में ही सगाई हुई थी और कुछ समय बाद ही उसकी शादी होने वाली थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से राज्य के देहरादून जिले के मसूरी स्प्रिंग रोड निवासी 25 वर्षीय नेहा बीते रविवार को पुलिस भर्ती परीक्षा देने के लिए देहरादून गई थी। बताया गया है कि बीते रोज जब वह रोडवेज बस से अपने घर को लौट रही थी उसी दौरान एक भयावह हादसा घटित हो गया। दरअसल जब नेहा किसी काम से एमपीजी कालेज परिसर के बाहर उतर रही थी तो जाम ना लगने की आंशका से रोडवेज बस चालक ने नेहा के उतरते ही बस आगे बढ़ा दी परंतु इसी दौरान नेहा बस के पिछले पहिए के नीचे आकर गंभीर रूप से घायल हो गई और देखते ही देखते उसने मौके पर ही दम तोड दिया।

0 Comments